फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress-Comedian Mallika Dua Parents 'Senior Journalist Vinod Dua and Vlogger Padmavati Dua' Covid Positive

कोरोना: अभिनेत्री मल्लिका दुआ के माता-पिता अस्पताल में भर्ती, पिछले हफ्ते हुए थे संक्रमित

Sun, 16 May 2021 12:12 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 16 May 2021 12:12 PM IST
सार

अभिनेत्री और कॉमेडियन मल्लिका दुआ के माता-पिता पिछले हफ्ते कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि मल्लिका के पिता जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ हैं और मां सिंगर, व्लॉगर पद्मावती (चिन्ना दुआ) अब मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Actress-Comedian Mallika Dua Parents 'Senior Journalist Vinod Dua and Vlogger Padmavati Dua' Covid Positive
मल्लिका दुआ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। प्रतिदिन नए कोरोना मरीजों और कोविड से मरने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दहशत पैदा कर रही है। मनोरंजन जगत में भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों कई सितारे संक्रमित पाए गए थे। इस बीच एक्ट्रेस और कॉमेडियन मल्लिका दुआ के माता-पिता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि मल्लिका के पिता और वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ और मां पद्मावती दुआ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मल्लिक ने इस बात की जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है।

विज्ञापन


दरअसल, मल्लिका ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें उन्होंने अपने पिता विनोद दुआ के कोरोना संक्रमित होने की बात कही थी। साथ ही बताया था कि घर के बाकी सदस्य भी अपना टेस्ट कराएंगे। गुजारिश करती हूं कि उनके ठीक होने की प्रार्थना करें और अपनी दुआओं में पापा को जरूर याद रखें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by M A L L I K A D U A (@mallikadua)

वहीं अब मल्लिक ने अपनी मां के इंस्टाग्राम पोस्ट को अपने अकाउंट से स्टोरी पर साझा किया है। जिसमें उनकी मां ने लिखा है, 13 मई से एक दो दिन पहले मुझे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद डॉक्टर ने मेरी आवाज सुनी और बताया कि मैं सिटोकिन स्टॉर्म का शिकार हुई हूं जिसपर ध्यान देने की जरूरत है। उसके बाद हमें सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां हमें ऑक्सीजन बेड की आवश्यकता थी लेकिन वहां उपलब्ध नहीं था। उसके बाद हमें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब विनोद और मैं दोनों मेदांता अस्पताल में ही हैं। उम्मीद है जल्दी ठीक होकर वापस लौटेंगे, बस थोड़ा समय लगेगा। तब तक आप अपना ध्यान रखें, घर रहें और सुरक्षित रहेें। मल्लिका की मां का पोस्ट ...
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Chinna Dua (@chinnadua)

हाल ही में एक पोस्ट के जरिये मल्लिका ने अपने माता-पिता का हेल्थ अपडेट जारी किया था। उन्होंने लिखा, 'हम मां-पापा दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं। मां की ऑक्सीजन 90 है और उनका सिटोकिन स्टॉर्म पापा से खराब स्थिति में है। दोनों को बहुत ज्यादा खांसी है और आवाज कमजोर हो गई है लेकिन वायरस से लगातार लड़ रहे हैं। वह इससे लड़ेंगे और उन्हें लड़ना ही होगा।' मल्लिका के पोस्ट के बाद उनके दोस्त, करीबी और फैंस उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं और साथ ही उनके माता-पिता के जल्द ही ठीक होने की कामना करे रहे हैं। वहीं मल्लिका ने अपने ट्वीट के जरिये हाल ही में यह भी जानकारी दी कि 'मेरे माता-पिता को ICU बेड्स मिल गए हैं। उसके लिए धन्यवाद बहुत बहुत।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed