फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress and Bjp MP Kangana Ranaut hopped on the viral 2016 trend shares throwback photos with bitter Memories

'जिंदगी नरक बन गई थी'; कंगना रनौत ने फॉलो किया 'वायरल 2016' ट्रेंड; फोटोज के साथ याद कीं कड़वी यादें

Sat, 17 Jan 2026 03:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 17 Jan 2026 03:18 PM IST
सार

Viral 2016 Trend: इन दिनों सोशल मीडिया पर '2016' ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसके तहत सेलेब्स भी अपनी साल 2016 से जुड़ी थ्रोबैक फोटोज साझा कर रहे हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस ट्रेंड को फॉलो किया है। मगर, तस्वीरों के साथ उन्होंने कुछ बुरे अनुभवों को भी याद किया है।

विज्ञापन
Actress and Bjp MP Kangana Ranaut hopped on the viral 2016 trend shares throwback photos with bitter Memories
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साल 2026 शुरू हो चुका है। नए साल के दो हफ्ते बाद इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड जबर्दस्त तरीके से फॉलो किया जा रहा है। इसके तहत लोग अपनी एक दशक पुरानी यानी साल 2016 की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इसके साथ लिखा जा रहा है, '2026 ही नया 2016 है।' तमाम फिल्मी सितारे भी इस ट्रेंड में हिस्सा ले रहे हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी साल 2016 की पुरानी यादें ताजा की हैं। मगर, साथ ही कुछ खराब अनुभवों का जिक्र भी किया है।

विज्ञापन


कंगना बोलीं- 'पहले पता होता तो...'
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने आज शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। साल 2016 की फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि शुक्र है यह साल 2026 है। अगर उन्हें पहले पता होता कि दस साल बाद जिंदगी इतनी सुकून वाली होगी तो वह तब इतनी दुखी नहीं होतीं। 
विज्ञापन


साल 2016 में मिले लीगल नोटिस का किया जिक्र
कंगना ने फोटोज के साथ लिखा है 'अचानक सबको 2016 की याद क्यों आने लगी'? यह साल मेरे करियर का एक जरूरी पड़ाव था, 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद मैं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई थी, लेकिन फिर 2016 के जनवरी में मेरे एक कलीग ने मुझे वह विवादित लीगल नोटिस भेजा, जिसने इंडस्ट्री को हिला दिया और इनसाइडर्स और आउटसाइडर्स में बांट दिया'।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)




बोलीं- 'सफलता जहर बन गई थी'
कंगना रनौत ने आगे लिखा है, 'सफलता जहर बन गई और जिंदगी नरक बन गई। लोगों ने पक्ष लिए और कई और कानूनी लड़ाईयां हुईं। अगर दस साल पहले मुझे पता होता कि मैं 2026 में अपने सभी मील्स में कार्ब्स खाऊंगी, बहुत हंसूंगी और 2016 का सारा ड्रामा कुछ वर्षों बाद किसी के लिए कोई मायने नहीं रखेगा, तो सच कहूं मैं उस समय इतनी दुखी नहीं होती। भगवान का शुक्र है कि यह 2016 नहीं है और हम 2026 में हैं'। बता दें कि कंगना ने जिस लीगल नोटिस की बात की है, वह ऋतिक रोशन ने भेजा था। दोनों के बीच कानूनी नोटिसों की लंबी जंग चली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed