फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Ananya Chatterjee got angry at who spread the false news of death, heard the truth

Ananya Chatterjee: मौत की झूठी खबर फैलाने वालों पर भड़कीं अभिनेत्री अनन्या चटर्जी, पोस्ट शेयर कर लगाई फटकार

Sun, 28 Aug 2022 02:47 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 28 Aug 2022 02:47 AM IST
सार

हाल ही में बंगाली अभिनेत्री अनन्या चटर्जी के निधन की खबर सामने आई थी। लेकिन अब अभिनेत्री ने इस झूठी खबर को फैलाने वालों को फटकार लगाई है। 

विज्ञापन
Actress Ananya Chatterjee got angry at  who spread the false news of death, heard the truth
अनन्या चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'अबोहोमन' फेम बंगाली अभिनेत्री अनन्या चटर्जी इन दिनों चर्चांओं में हैं। बीते दिन, मीडिया में अचानक ही नेशनल अवॉर्ड विनर अनन्या चटर्जी के निधन की खबर आई थी। दावा किया गया था कि फेंफड़ों में हुए संक्रमण की वजह से अभिनेत्री का निधन हो गया है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी। लेकिन अब अनन्या चटर्जी ने उनकी मौत की झूठी खबर फैलाने वालों को फटकार लगाई है। बता दें कि शुक्रवार को जिस अभिनत्री का निधन हुआ है, उनका नाम भी अनन्या चटर्जी है। लेकिन वह टीवी जगत में ज्यादा सक्रिय रहीं। हालांकि, नाम एक जैसा होने की वजह से कुछ जगह पर नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेत्री के निधन का बात लिख दी गई। 

विज्ञापन

हालांकि, इस झूठी खबर की वजह से फिल्म 'अबोहोमन' फेम अभिनेत्री अनन्या चटर्जी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक तरफ अभिनेत्री के परिवार वाले डर गए। तो साथ ही अनन्या चटर्जी का फोन शुक्रवार पूरे दिन बजता रहा। अनन्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें  उन्होंने बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और ठीक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री ने बताया कि यह वरिष्ठ अभिनेत्री अनन्या चटर्जी हैं जिनकी मृत्यु हो गई है। अनन्या चटर्जी ने उस समाचार आउटलेट पर भी कटाक्ष किया जिसने गलत तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए अभिनेत्री के निधन की खबर लोगों तक पहुंचाई। इस दौरान शीर्षक में भी गलती की गई थी। हालांकि, जैसे ही अनन्या चटर्जी ने अपने निधन की खबर पर सख्त प्रतिक्रिया दी है, उसके तुरंत बाद ही अभिनेत्री की निधन की खबर सब जगह से हटा दी गई। 

विज्ञापन

Actress Ananya Chatterjee got angry at  who spread the false news of death, heard the truth
अनन्या चटर्जी (जिनका निधन हो गया) - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शुक्रवार को जिस अभिनेत्री अनन्या चटर्जी का निधन हुआ है, वह कुछ बंगाली फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। वह सिनेमा में अपनी नेचुरल एक्टिंग के लिए जानी जाती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत के बाद ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन शुक्रवार को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed