फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Vidyut Jammwal Acquitted In 12-Year-Old Assault Case

'कमांडो 3' की रिलीज से पहले विद्युत को मिली राहत, 12 साल पुराने इस केस में कोर्ट ने किया बरी

Mon, 17 Jun 2019 08:00 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 17 Jun 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Actor Vidyut Jammwal Acquitted In 12-Year-Old Assault Case
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

एक्शन हीरो विद्युत जामवाल और उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। मुंबई की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अभिनेता विद्युत जामवाल को 2007 के एक मामले में उन्हें और उनके दोस्त को बरी कर दिया है। विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी फिल्म कमांडो 3 को पूरा करने में व्यस्त हैं, सोमवार को इस मामले का फैसला सुनाए जाने के वक्त कोर्ट में मौजूद रहे।

विज्ञापन


यह मामला 2007 का है। इस मामले में विद्युत जामवाल और उनके दोस्त रिशांत गोस्वामी पर जुहू निवासी एक शख्स के सिर पर बोतल से प्रहार करने का आरोप था। इस मामले की लंबी चली सुनवाई के बाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट प्रगति येरलेकर ने विद्युत जामवाल और उनके दोस्त को सबूत के अभाव में निर्दोष करार किया है। इस मामले में कोर्ट ने दो चश्मदीद गवाहों को भी सुना और पुलिस की तफ्तीश पर भी गौर किया।
विज्ञापन

 

फिल्म कमान्डो 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके निर्देशक आदित्य दत्त इन दिनों इसका पोस्ट प्रोडक्शन पूरा करने में व्यस्त हैं। 2013 में आई कमांडो और 2017 में आई कमांडो 2 के बाद कमांडो 3 इस सीरीज़ की तीसरी कड़ी होगी। फिल्म कमांडो 3 में विद्युत जामवाल के अलावा अदा शर्मा, अंगीरा धर और गुलशन देवैया भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed