{"_id":"5b8aa39b42c792462d1354df","slug":"actor-swara-bhaskar-in-an-interaction-with-media-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वरा भास्कर ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, पहले भी सेना को लेकर कर चुकी हैं विवादित ट्वीट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्वरा भास्कर ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, पहले भी सेना को लेकर कर चुकी हैं विवादित ट्वीट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Sep 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
swara bhaskar
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी अदाकारी के कारण लोगों के दिलों में एक खास जगह बनायी है लेकिन वह अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही भारतीय जवानों पर निशाना साधने पर स्वरा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था।
हाल ही में दिल्ली में मीडिया से मुखातिब हुई स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बयान से सुर्खियां बटोर रही हैं। स्वरा ने कहा है- इस देश में महात्मा गांधी जैसे महान इंसान की हत्या हुई, उस वक्त भी कुछ ऐसे लोग थे जो उनकी हत्या पर खुशियां मना रहे थे आज वो सत्ता में हैं।
स्वरा ने सवालिया लहजे में कहा- क्या उन सभी लोगों को जेल में डाल देना चाहिए? नहीं ना... क्योंकि ऐसा मुमकिन नहीं है। बता दें 'रांझणा', 'निल बटे सन्नाटा' और 'नारकली ऑफ आरा' जैसी फिल्मों में उम्दा अभिनय के लिए मशूहर हुईं स्वरा अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं।

Is desh mein Mahatma Gandhi jaise mahaan insaan ki hatya hui, us waqt bhi kuch aise log the jo celebrate kar rahe the unki hatya ko, aaj wo satta mein hain, un sabko daal dena chahiye jail mein?, nahin na. Obvioulsy nahi: Actor Swara Bhaskar in an interaction with media in Delhi pic.twitter.com/vZPaeIIWVl
— ANI (@ANI) September 1, 2018
SWARA BHASKAR
हाल ही में स्वरा ने ट्वीट के जरिए भारतीय जवानों पर हमला बोला था। स्वरा ने एक नहीं बल्कि एक बार में आठ ट्वीट किए थे। अपने इस ट्वीट से उन्होंने देश में फैले भ्रष्टाचार, मॉब लिंचिंग, ऑनर किलिंग, जातिवाद और समुदायवाद मुद्दों को उठाया था। इन गंभीर मुद्दों को हाइलाइट करने के लिए उन्होंने #ButLiberalsAreFanatics और #SadhguruSays हैशटेग का सहारा लिया।
ऐसे ट्वीट के बाद स्वरा को जमकर ट्रोल किया गया था इसके बाद स्वरा ने ट्विटर को अलविदा कह दिया। हालांकि स्वरा का मानना है कि उनके लगभग हर ट्वीट से ट्रोलिंग होती है जिसकी वजह से वह खबरों में बनी रहती है। मीडिया में बनी रहती है जो कि उनके करियर के लिए अच्छा है।