आदित्य पंचोली के बेटे को मिला नया प्यार, अभी भी झेल रहे हैं एक्स गर्लफ्रेंड की मौत का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को नया प्यार मिल गया है। इसका खुलासा सूरज ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में किया है। उन्होंने बताया, ' मैं रिलेशनशिप में हूं, वह लड़की बॉलीवुड इंडस्ट्री से नहीं है।'
उन्होंने आगे बताया, 'मैं हमेशा से ही अपनी जिंदगी में एक सिंपल लड़की चाहता था जो अपनी मर्जी से कपड़े पहन सके, बिना किसी के रोक-टोक के अपने मन का करें और जहां चाहे वहां काम कर सके।
मैं एक साधारण लड़की चाहता था और मुझे लगता है कि अब मेरी तलाश पूरी हो गई है।' सूरज ने बॉलीवुड में एंट्री फिल्म 'हीरो' से की थी।
'हीरो' फिल्म में आने से पहले सूरज, एक्ट्रेस जिया खान के सुसाइड केस की वजह से सुर्खियों में आए थे।
सूरज जिया के ब्वॉयफ्रेंड थे और अपने सुसाइड नोट में जिया ने सूरज को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। पिछले कई सालों से सूरज इसी विवाद में फंसे हुए हैं लेकिन अब उन्होंने जिंदगी में आगे बढ़ने का सोच लिया है।
'हीरो' के सीक्वल की तैयारी में लगे हैं सूरज
फिलहाल सूरज इन दिनों 2015 में आई अपनी फिल्म 'हीरो' के सीक्वल में बिजी हैं। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग पहले मस्कट में और फिर हैदराबाद और मुंबई में होगी। इसके लिए प्रोड्यूसर कुमार मंगत को लीड एक्ट्रेस की तलाश है। इसलिए सूरज इसके फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग अकेले ही कर रहे हैं।