{"_id":"58bd12f74f1c1b9e4ce7e2c2","slug":"actor-sunny-deol-finds-a-heroine-for-his-son-karan-deol-s-debut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सनी देओल को बेटे के लिए मिल गई हीरोइन, जानिए कौन ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी देओल को बेटे के लिए मिल गई हीरोइन, जानिए कौन ?
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Mon, 06 Mar 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
एक्टर सनी देओल को आखिरकार अपने बेटे के लिए हीरोइन मिल ही गई। बता दें कि सनी देओल अपने बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म के लिए नई हीरोइन की तलाश में थे और इसके चक्कर में उन्होंने तकरीबन 400 लड़कियों का ऑडीशन भी लिया लेकिन वो चेहरा नहीं मिला जिसकी उन्हें तलाश थी। लेकिन अब उनकी ये तलाश पूरी हो गई है।
विज्ञापन
ये हीरोइन करेगी सनी देओल के बेटे से रोमांस
जिस लड़की को सनी देओल ने बेटे के अपोजिट साइन किया है वो हैं साहिर बंबा, जो 18 साल की हैं और शिमला की रहने वाली हैं। साहिर बंबा बॉम्बे टाइम्स फ्रैश फेस 2016 की विनर भी रह चुकी हैं और अब वो जल्द ही फिल्म 'पल पल दिल के पास' से अपना डेब्यू करेंगी।
इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई, पर कहा जा रहा है कि जल्द ही इस हीरोइन को सभी के सामने लाया जाएगा।
इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई, पर कहा जा रहा है कि जल्द ही इस हीरोइन को सभी के सामने लाया जाएगा।