फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Shekhar Suman Share Social Media Post With A Young Girl Netizens React

Shekhar Suman: 36 साल छोटी इस एक्ट्रेस के साथ शेखर सुमन ने शेयर किया फोटो, यूजर्स ने पूछा- कौन है ये?

Mon, 31 Mar 2025 08:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 31 Mar 2025 08:40 PM IST
सार

अभिनेता शेखर सुमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके साथ एक यंग लड़की नजर आ रही है। इस तस्वीर पर एक खास संदेश भी शेखर सुमन ने लिखा है। कौन है, ये लड़की? इस बारे में सोशल मीडिया यूजर्स भी जानना चाहते हैं।  

विज्ञापन
Actor Shekhar Suman Share Social Media Post With A Young Girl Netizens React
अभिनेता शेखर सुमन की इंस्टा पोस्ट पर साझा की गई तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@shekhusuman
loader

विस्तार

शेखर सुमन सोशल मीडिया पर बहुत अधिक सक्रिय नहीं रहते हैं। परिवार और अपने बेटे के साथ कभी-कभार तस्वीरें साझा करते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने खुद से 36 साल छोटी एक एक्ट्रेस रिया शर्मा के साथ अपनी तस्वीर साझा की है। आखिर कौन है, ये एक्ट्रेस? क्या है इसका और शेखर सुमन का रिश्ता? और इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने किस तरह के रिएक्शन दिए हैं, जानिए? 

विज्ञापन


अभिनेता ने लिखा रिया के लिए खास संदेश
अभिनेता शेखर सुमन ने टीवी एक्ट्रेस रिया शर्मा के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पेज पर साझा की है। इस तस्वीर से ऐसा लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं। साथ ही शेखर सुमन ने एक मैसेज भी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है। शेखर लिखते हैं, ‘एक अच्छा दोस्त हमेशा आपके साथ खड़ा रहता है, आपका हौसला बढ़ता है। एक अच्छा दोस्त आपको दूसरों से पहले अहमियत देता है। एक अच्छा दोस्त हमेशा आपकी ताकत बनता है।’ इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया है। एक यूजर लिखा है, ‘कौन है ये।’ इसके बाद वह हंसने वाला इमोजी बनाता है। इसके अलावा एक यूजर ने शेखर सुमन के संदेश पर प्रतिक्रिया दी है और उसे बिल्कुल सही बताया है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Shekhar Suman: शेखर सुमन ने रेखा के साथ की थी पहली फिल्म, दिए थे कई इंटीमेट सीन, नहीं हुई थी कोई दिक्कत 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shekhar Suman (@shekhusuman)


शेखर सुमन से क्या है रिया का नाता 
शेखर के संदेश से पता चलता है कि रिया के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है। वहीं एक्ट्रेस रिया ने शेखर को अपनी प्रेरणा बताया, शेखर की पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया है। ये बातें सुनकर लगता है कि इनके बीच गहरी दोस्ती है।लेकिन कहानी दरअसल अलग है। रिया शर्मा और शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों की दोस्ती की चर्चा लंबे वक्त से हो रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिया और अध्ययन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन रिया ने हमेशा ही अध्ययन को अपना अच्छा दोस्त बताया है। लेकिन जब-तब रिया, शेखर सुमन के घर के फंक्शन में अध्ययन के साथ दिख जाती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Shekhar Suman: शेखर सुमन ने 'हीरामंडी' की आलोचना करने वालों को बताया बेवकूफ, पाक पर लगाया ईर्ष्या का आरोप  

रिया शर्मा का करियर फ्रंट 
रिया शर्मा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह टीवी पर ‘सात फेरों की हेरा-फेरा’ में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। इसके अलावा वह कई टीवी सीरियल ‘पिंजरा खूबसूरती का’, ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ और ‘ध्रुव तारा-समय सदी से परे’ में अभिनय कर चुकी हैं।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed