खाटी बनारसी अंदाज में नजर आए अभिनेता संजय मिश्रा, ट्विटर पर लिखा- कुछ घंटे तो कूल रहिए भाई
Sometimes 🙂 हाथ में mobile नहीं 📴 Sometimes हाथ में पंखा 🍃 #GoCool for few hours in Banaras 🚶♂️#KeepCalm #Varanasi #actorslife 🎞️📽️ pic.twitter.com/fLqbifbyPC
— Sanjay Mishra (@imsanjaimishra) September 10, 2020विज्ञापन
गुरुवार को भी बनारस की गलियों में हाथों में पंखा लिए सैर करते हुए नजर आए। उन्होंने अपनी फोटो ट्वीटर पर पोस्ट की। काले रंग की टीशर्ट और डेनिम जींस में खाटी बनारसी अंदाज हर किसी को पसंद आया।
संजय मिश्रा ने फोटो के साथ ही लिखा है -कभी मोबाइल हाथ में नहीं, कभी हाथ में पंखा। गो कूल फॉर फ्यू ऑवर्स इन बनारस। संजय फिल्म लव यू शंकर की शूटिंग के लिए रुके हुए हैं। बुधवार को अस्सी घाट पर उनके ऊपर भी कुछ दृश्य फिल्माए गए थे।