फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor's from pakistan

वे 7 लोग जो पाकिस्तान से आए और हिट हुए

Wed, 26 Mar 2014 03:05 PM IST
Updated Wed, 26 Mar 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
actor's from pakistan
दिलीप कुमार का पहले नाम युसूफ खान था। दिलीप का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था लेकिन दिलीप को चमकना बॉलीवुड में था। ये लीजेंड नायक बॉलीवुड की खासी पहचान बन गया। भारतीय सिनेमा में दिलीप कुमार का खूब डंका बजा।
विज्ञापन

 

लाहौर में पैदा हुए थे शेखर कपूर

actor's from pakistan

बैंडिट क्वीन और मिस्टर इंडिया और मासूम जैसी शानदार फिल्में देने वाले शेखर कपूर पाकिस्तान के लाहौर में पैदा हुए थे। शेखर ने न केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी पहचान बनाई। ऑस्कर विनिंग फिल्म एलीजाबेद का निर्देशन भी उन्होंने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेशावर में जन्मा बॉलीवुड का शो मैन

actor's from pakistan

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले शो मैन राजकपूर का दबदबा बॉलीवुड में लंबे समय तक कायम रहा। राजकपूर का जन्म भी पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। आवारा फिल्म में उनकी एक्टिंग को तो टाइम मैग्जीन ने सिनेमा इतिहास की दस सबसे शानदार अभिनय में शामिल किया था।

विज्ञापन

गुलजार भी पाकिस्तान से

actor's from pakistan

गुलजार का पहले नाम संपूर्ण सिंह कालरा था और उनका जन्म पाकिस्तान के झेलम जिले में हुआ था। उसके बाद संपूर्ण सिंह ने रुख किया हिंदी सिनेमा का और फिर गुलजार नाम से छा गए बॉलीवुड में। गुलजार ने एक राइटर के तौर पर खासी पहचान बनाई।

सुनील दत्त जन्मे झेलम में

actor's from pakistan

पहले हीरो और फिर राजनीति की दुनिया में छाने वाले अभिनेता सुनील दत्त भी पाकिस्तान के झेलम जिले में पैदा हुए थे। हिंदी सिनेमा में सुनील दत्त ने एक खास पहचान कायम की।

मनोज कुमार भी पाक से

actor's from pakistan

मनोज कुमार का नाम हरिकृष्‍ण गिरी गोस्वामी था और वह पाकिस्तान के अबोट्टाबाद में जन्मे थे भारत-पाक बंटवारे के बाद में एक रिफ्यूजी के तौर पर भारत आ गए थे। इनका भारत आना इनकी किस्मत ही बदल गया। हरिकृष्‍ण बाद में मनोज कुमार के नाम से बॉलीवुड की जान बन गए।

कादर का संबध भी पाक से

actor's from pakistan

कादर खान का जन्म पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुआ था। बाद में कादर ने एक राइटर, एक्टर और प्रॉड्यूसर के तौर पर भारतीय सिनेमा में खूब पहचान बनाई। कॉमेडी भूमिकाओं में उनको सबसे ज्यादा सरहाना मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed