{"_id":"2b5dddc4-3228-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"actor-pran-hospitalize-shashi-kapoor-also-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में भर्ती हुए प्राण, शशि कपूर भी बीमार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अस्पताल में भर्ती हुए प्राण, शशि कपूर भी बीमार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 19 Nov 2012 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर खलनायक प्राण और नायक शशि कपूर इन दिनों बीमार हैं। प्राण की हालत ज्यादा खराब है। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है हालांकि उनके परिवार वाले तो यही कह रहे हैं कि प्राण की हालत ठीक है।
परिवार वालों की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि प्राण पूरी तरह से ठीक हैं। प्राण 92 साल के हो चुके हैं। लीलावती अस्पताल के प्रवक्ता डा. सुधीर दगाओकर ने बताया कि उन्हें पिछले शुक्रवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह चेकअप के लिए अस्पताल आए थे, लेकिन सांस की समस्या होने पर उन्हें भर्ती कर लिया गया।
प्राण के साथ प्रतिष्ठित कलाकार शशि कपूर भी इन दिनों बीमार चल रहे हैं। कई बीमारियों की वजह से वह पिछले दिनों से व्हील चेयर पर हैं। पिछले काफी समय से उनके ज्यादा बीमार होने की खबरें आती रही हैं। कई बार परिवार की तरफ से इन बातों का खंडन भी आया। कहा गया कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं है।
विज्ञापन
शशि कपूर को अंतिम बार सार्वजनिक रूप से यश चोपड़ा के चौथे में भी बहुत ही कमजोरी की हालत में देखा गया था। उसके बाद से उनके बीमार होने की खबरें लगातार फिल्मी गलियारों में चल रही हैं। उन्हें कहीं भी एडमिट नहीं कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक उनका इलाज घर पर ही चल रहा है।