फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Murli Sharma Mother Padma Sharma Passed Away Due To Cardiac Arrest

अभिनेता मुरली शर्मा की मां का निधन, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 08 Jun 2020 08:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 08 Jun 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Actor Murli Sharma Mother Padma Sharma Passed Away Due To Cardiac Arrest
मुरली शर्मा की मां पद्मा शर्मा का निधन - फोटो : Social Media

मनोरंजन जगत के लिए ये समय काल साबित हो रहा है। करीब एक महीने में ही सिनेमा से जुड़े कई लोगों की मौत की खबरें सामने आ चुकी है। वहीं खबर सामने आई है कि अभिनेता मुरली शर्मा की मां का निधन हो गया है। मुरली शर्मा की मां पद्मा शर्मा का निधन 7 जून को कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है।

विज्ञापन


मुरली शर्मा की मां ने 76 साल की उम्र में मुंबई स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। मुरली शर्मा के पिता व्रिजभूषण शर्मा का निधन पिछले साल ही हुआ है। वहीं अब उनकी मां ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुरली शर्मा बॉलीवुड और टेलीविजन जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। मुरली को अक्सर फिल्मों में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में देखा गया है। मुरली को सनम तेरी कसम, साहो, मैं हूं ना, दबंग जैसी कई फिल्मों में देखा गया है। मुरली ने शादी भी टेलीविजन और बॉलीवुड की जानी- मानी अभिनेत्री अश्विनी कलसेकर से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई नामचीन चेहरों ने दुनिया अलविदा कर दिया है। जिनमें मुख्य तौर पर इरफान खान, ऋषि कपूर, बासु चटर्जी, वाजिद खान, योगेश गौर सहित अन्य का नाम शामिल है।

पढ़ें: 'क्या तुम बच्चा चाहती हो ?', दोस्त के सवाल पर जान्हवी कपूर ने दिया ऐसा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed