फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Gurmeet Choudhary injures himself while protecting his wife Debina Bonnerjee from crowd

Gurmeet Choudhary-Debina: भीड़ से देबिना को बचाने के चक्कर में चोटिल हुए गुरमीत, पैरों में आई है चोट

Sun, 01 Jan 2023 05:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 01 Jan 2023 05:54 PM IST
सार

नए साल के मौके पर गुरमीत चौधरी और देबिना एक इवेंट में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उनके चाहने वाले उनकी एक झलक के लिए उमड़ पड़े।

विज्ञापन
Actor Gurmeet Choudhary injures himself while protecting his wife Debina Bonnerjee from crowd
गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब नजर आते हैं। हाल ही में दोनों को देख फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। ऐसे में देबिना की सुरक्षा सुनिश्चित करने में गुरमीत चौधरी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने देबिना को भीड़ से बचाया, हालांकि इस बीच वह खुद चोटिल हो गए। हालांकि, भगवान का शुक्र है कि इस दौरान एक्टर को गंभीर चोट नहीं आई।

विज्ञापन

Tunisha Sharma: सुसाइड जैसा कदम उठा सकते हैं शीजान, वकील ने किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन


नए साल के मौके पर गुरमीत चौधरी और देबिना एक इवेंट में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उनके चाहने वाले उनकी एक झलक के लिए उमड़ पड़े। फैंस ने उन्हें चारो तरफ से घेर लिया। हर कोई गुरमीत और देबिना के साथ सेल्फी क्लिक कराने को बेकरार दिखा। भीड़ के बीच गुरमीत ने अपनी पत्नी देबिना की सुरक्षा खुद सुनिश्चित की और सुरक्षा घेरे की तरह उनके साथ चले। हालांकि, भीड़ इतनी ज्यादा थी कि गुरमीत के पैरों में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया ने साझा किया गर्भावस्था के दौरान काम का अनुभव, बोलीं- कुछ हफ्ते थोड़े मुश्किल थे क्योंकि...

सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से इसकी एक क्लिप साझा की गई है। इसमें देखा जा सकता है कि किस कदर गुरमीत और देबिना को देखने के लिए भीड़ जुट गई है। हालांकि, चोट लगने के बाद भी गुरमीत किस कदर शांत बने रहे और फैंस के साथ कितनी सौम्यता से पेश आए, वह काबिले-तारीफ है। खुद के चोट लगने के बाद भी गुरमीत ने यह देखना जरूरी समझा कि बाकी सभी सेफ हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



गुरमीत के इस व्यवहार पर यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा,'वाह! ये शख्स कितना शानदार है।' एक अन्य ने लिखा,'भीड़ को ध्यान रखना चाहिए। किसी के ऊपर इस तरह नहीं टूट पड़ना चाहिए।' हालांकि, कुछ लोग गुरमीत को ट्रोल करते भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इतनी भीड़ में आने की क्या जरूरत है?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'छोटी सी चोट को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है।'
Urvashi-Rishabh: ऋषभ पंत के साथ आखिर क्यों जुड़ा उर्वशी रौतेला का नाम, आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है?
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed