{"_id":"67189e1a093f838b6c001961","slug":"actor-bala-gave-a-surprise-to-his-fans-tied-the-knot-for-the-third-time-with-his-relative-kokila-2024-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Actor Bala: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे अभिनेता बाला, बोले- 'उसने मेरे स्वास्थ्य का ख्याल रखा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Actor Bala: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे अभिनेता बाला, बोले- 'उसने मेरे स्वास्थ्य का ख्याल रखा'
Wed, 23 Oct 2024 12:28 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:28 PM IST
सार
तमिल अभिनेता बाला ने अपनी रिश्तेदार कोकिला से तीसरी बार शादी कर ली है। उन्होंने कहा कि कोकिला ने मेरे पिछ्ले एक साथ में मेरी हेल्थ का ध्यान रखा है।
विज्ञापन
अभिनेता बाला-कोकिला
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorbala
विस्तार
तमिल अभिनेता बाला ने अपने प्रशंसकों को चौंका दिया है। अभिनेता बाला अपनी पत्नी के साथ कलूर पावकुलम मंदिर पहुंचे। बाला ने तीसरी बार अपनी रिश्तेदार कोकिला से रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की। उन्होंने बताया कि कोकिला ने पिछले एक साल में उनकी हेल्थ का ध्यान रखा।
विज्ञापन
अभिनेता बाला
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorbala
पत्नी ने स्वास्थ्य ठीक करने में मदद की
शादी के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाला ने कहा कि अब उनकी पत्नी कोकिला हैं। बाला ने बताया कि कोकिला उनकी मां की रिश्तेदारी में ही अंकल की बेटी हैं। उनसे शादी करके अभिनेता ने उनका सपना पूरा किया है। बाला ने कहा कि उनकी पत्नी ही हमेशा उनकी ढाल बनकर खड़ी हुईं और उन्हें अच्छा स्वास्थ्य पाने में मदद की। अभिनेता से जब कहा कि वे शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं, तो उन्होंने कहा कि जो उन्हें आशीर्वाद देना चाहते हैं, उनके आशीर्वाद का वो खुद स्वागत करते हैं।

शादी में मां भी आना चाहती थी
अभिनेता बाला ने कहा, कोकिला मेरी रिश्तेदार हैं। मैं चाहता हूं कि मेरी मां हमारे साथ जश्न मनाने के लिए यहां होतीं। वह 74 वर्ष की हैं और उनका स्वास्थ्य खराब है, लेकिन वह भी इस समारोह में शामिल होना चाहती थीं। कोकिला का भी इस शादी से एक सपना पूरा हुआ है, क्योंकि वह हमेशा से मुझसे शादी करना चाहती थीं। हम लोगों के आशीर्वाद का स्वागत करते हैं जो आशीर्वाद देना चाहते हैं। कोकिला ने पिछले एक साल में मेरे स्वास्थ्य में सुधार में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।

अभिनेता की तस्वीर वायरल
अभिनेता बाला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें वह अपनी तीसरी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। बाला इस तस्वीर में सफेद कुर्ता पहने हैं और उनकी पत्नी कोकिला मसटर्ड और महरून रंग की साड़ी पहने हैं। इसके साथ ही उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी भी पहनी है।