फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Ayushmann Khurrana Dream Girl 2 film will release on next year 7 july 2023

Dream Girl 2: आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल-2' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

Wed, 30 Nov 2022 05:47 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 30 Nov 2022 05:47 PM IST
सार

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल-2 फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। अब यह फिल्म 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Actor Ayushmann Khurrana Dream Girl 2 film will release on next year 7 july 2023
'ड्रीम गर्ल-2' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। बताते चलें कि पहले खबर आई थी कि फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' 29 जून, 2023 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ने 'ड्रीम गर्ल 2' की प्रोड्यूसर एकता कपूर और डायरेक्टर राज शांडिल्य से इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने के लेकर कहा है, क्योंकि उनकी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' भी 29 जून, 2023 को रिलीज होने वाली है, जिसके चलते फिल्म की डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन

बताते चलें, इस फिल्म को एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स बना रही है और अब यह फिल्म अगले साल 7 जुलाई 2023 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को राज शांडिल्य डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान, अनन्या के अलावा अन्नू कपूर, परेश रावल, सीमा पाहवा, विजय राज और राजपाल यादव जैसे स्टार्स एक साथ नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें: 'ले गई ले गई' गाने पर थिरकती दिखीं करिश्मा कपूर, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता आयुष्मान खुराना कहना है कि 'बालाजी के साथ यह मेरी दूसरी फिल्म है। मैं एकता कपूर का आभारी हूं कि वह इस फिल्म का पार्ट-2 बना रही हैं।' आयुष्मान बताते हैं कि 'डायरेक्टर राज अब दोस्त के जैसे हैं। उनके साथ फिर से काम करने का मौका मिल रहा है। इसे लेकर मैं बहुत खुश हूं'।

विज्ञापन

साल 2019 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में भी आयुष्मान मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कामयाब रही थी। अभिनेता ने कहा कि वह यह जानने को बेताब हैं कि ऑडियंश फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर कैसी प्रतिक्रिया देती है।

यह भी पढ़ें: मिर्गी के दौरे पड़ने पर छलका फातिमा सना शेख का दर्द, बोलीं- भाग्यशाली हूं कि बच गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed