फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor and Rajpal Yadav close friend Padam Singh reaction On circumstances and intent behind Ata Pata Laapata

Rajpal Yadav Cheque Bounce Base: 'वो एक-एक रुपया चुकाएंगे'; राजपाल यादव के बचाव में आए दोस्त व एक्टर पद्म सिंह

Wed, 11 Feb 2026 08:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 11 Feb 2026 08:56 PM IST
सार

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में तिहाड़ में हैं। बीते दिनों अभिनेता ने आत्मसमर्पण किया था। राजपाल यादव की आर्थिक तंगी के इन हालात में कई सितारे उनकी मदद को आगे आए हैं। वहीं, उनके मित्र व एक्टर पद्म सिंह ने उनका बचाव किया है।

विज्ञापन
Actor and Rajpal Yadav close friend Padam Singh reaction On circumstances and intent behind Ata Pata Laapata
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों चैक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने आत्मसमर्पण किया था। साथ ही कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं। कई बड़े सितारों ने राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इस बीच उनके दोस्त और एक्टर पद्म सिंह ने राजपाल यादव का बचाव करते हुए कहा कि अगर उन्हें समय दिया जाए तो वे सबका एक-एक पैसा लौटाएंगे। साथ ही उन्होंने फिल्म 'अता पता लापता' की मेकिंग को लेकर भी बात की, जिसके लिए राजपाल यादव ने लोन के रूप में करोड़ों की राशि ली थी।

विज्ञापन


फिल्म की मेकिंग के सिलसिले में लिया था लोन
अभिनेता राजपाल यादव ने फिल्म 'अता पता लापता' के सिलसिले में एक कंपनी से पांच करोड़ रुपये लोन के रूप में लिए थे। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन राजपाल यादव ने किया। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप रही और अभिनेता लोन नहीं चुका पाए। कंपनी का आरोप है कि राजपाल ने जो चेक दिए, वे सभी बाउंस हो गए। इस केस में ही वे तिहाड़ में हैं। इसे लेकर राजपाल यादव के दोस्त और एक्ट पद्म सिंह ने बात की। 
विज्ञापन


Rajpal Yadav Family: प्यार के लिए छोड़ा कनाडा, नौ साल का है फासला; कौन हैं राजपाल यादव की दूसरी पत्नी?
विज्ञापन
विज्ञापन


पद्म सिंह बोले- 'राजपाल बहुत मजबूत इंसान हैं'
पद्म सिंह ने फिल्म की शुरुआत और इसकी रिलीज के बाद आए फाइनेंशियल दबाव के बारे में बात की। एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने फिल्म 'अता पता लापता' को बनाने के पीछे के राजपाल यादव के विजन पर बात की। पद्म ने कहा, 'उन्होंने 'अता पता लापता' को बहुत आगे की सोच और बहुत ईमानदारी से बनाया। उन्होंने इसे खुद डायरेक्ट किया और फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारों ने पूरे जोश के साथ इसमें काम किया। दूसरी बात, उस समय फिल्म के लिए जो इन्वेस्टमेंट आया, वह इंटरेस्ट के साथ बढ़ता गया। वह मेंटली बहुत मजबूत इंसान हैं और किसी भी सिचुएशन का सामना करने की ताकत रखते हैं। उन पर गुरुदेव का आशीर्वाद है'।

Actor and Rajpal Yadav close friend Padam Singh reaction On circumstances and intent behind Ata Pata Laapata
'अता पता लापता' - फोटो : सोशल मीडिया

'वो एक-एक पैसा लौटाने की काबिलियत रखते हैं'
पद्म सिंह ने आगे कहा, 'फिल्म 'अता पता लापता' पर कई लोगों ने काम किया। कई जाने-माने एक्टर्स इसका हिस्सा थे। फिल्म को बनने में करीब दो से ढाई साल लगे और कुछ देरी भी हुई। फिल्म बहुत ग्रैंड थी और वर्ल्ड चैंपियन दारा सिंह ने इसमें अहम रोल निभाया था। राजपाल ने एक अच्छी फिल्म बनाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। एक्टर ने राजपाल की ईमानदारी पर बात करते हुए कहा, 'वे बहुत नेक इरादों वाले इंसान हैं। अगर उन्हें समय दिया जाए, तो उनमें हर किसी का एक-एक रुपया चुकाने की काबिलियत है और वे ऐसा करेंगे। उनके इरादे बिल्कुल साफ हैं। मैं उन्हें 1997 से पर्सनली, परिवार के तौर पर, और एक गुरु-भाई के तौर पर जानता हूं। उन्होंने हमेशा दूसरों के लिए काम किया है'। बता दें कि फिल्म 'अता पता लापता' में ओम पुरी, असरानी, गोविंद नामदेव, दारा सिंह और आशुतोष राणा जैसे सितारों ने काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed