{"_id":"5764d92b4f1c1b515911bec9","slug":"actor-aman-verma-regrets-doing-baghban","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बागबान मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बागबान मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन की 'बागबान' को बहुत लोग उनकी सबसे शानदार फिल्मों में से एक में शामिल करते हैं। फिल्म काफी हिट भी रही थी और समीक्षकों से भी तारीफें बटोरी थीं। भले ही बागबान अमिताभ की हिट फिल्म हो, लेकिन फिल्म में अमिताभ के सबसे बड़े बेटे का किरदार निभाने वाले अमन वर्मा ऐसा नहीं मानते। अमन इस फिल्म को अपनी जिंदगी की बड़ी भूल मानते हैं।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, टीवी कलाकार के तौर पर लोकप्रिय अमन वर्मा से एक शो के दौरान सवाल किया गया कि आपकी सबसे बड़ी गलती क्या है। तो जवाब में अमन ने कहा कि बागबान फिल्म में काम करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। बागबान फिल्म में अमन ने एक बेटी के पिता का किरदार निभाया था। अमन का कहना है कि जब वो फिल्म आई वो उस समय 30 से भी कम उम्र के थे, और इस उम्र में उनको एक बेटी के पिता का किरदार निभाना भारी पड़ गया, क्योंकि उस रोल के बाद उन्हें इसी तरह के रोल मिलने लगे।
विज्ञापन
अमन ने कहा कि रवि चोपड़ा से करीबी के कारण ही उन्होंने ये रोल स्वीकार किया लेकिन फिल्म उन्हें भारी पड़ गई। अमन वर्मा ने मशहूर टीवी धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अनुपम कपाड़िया का किरदार 4 सालों तक निभाया। 'यह कहता है दिल' में आदित्य प्रताप सिंह के किरदार के लिए उन्हें भारतीय टेली पुरस्कार श्रेष्ठ अभिनेता (2003) भी मिला।
विज्ञापन