दिल्ली को लेकर अभिनेत्री अदा खान बोलीं: मालवीय नगर के मोमोज हैं बेस्ट, चिल करने के लिए आती हूं शहर
अदा खान टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई मशहूर सीरियलों में काम किया है। उनका कहना है कि उन्हें मालवीय नगर के मोमोज बहुत पसंद हैं।
विस्तार
अदा खान टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई मशहूर सीरियलों में काम किया है। एकता कपूर के शो 'नागिन' में नागिन शेषा का किरदार निभाकर उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वह दिल्ली चिल आउट करने के लिए आती हैं। उन्होंने दिल्ली को लेकर अपनी यादें साझा की हैं और अपना पसंदीदा फूड भी बताया।
अदा ने दिल्ली में खरीदारी को लेकर अपने मोह के बारे में भी बताया। उनका कहना है कि वह जब भी दिल्ली में होती हैं, वह सब कुछ करती हैं, जो करना चाहती हैं। दोस्तों के साथ घूमती हैं। जो मूड में आता है फ्रेंड्स के साथ मिलकर उसे पूरा करने की योजना बनाती हैं।
उन्होंने कहा, कभी-कभी वह सिर्फ चिल करने, खाने और गाड़ी चलाने के लिए दिल्ली आती हैं। उनका कहना है कि दिल्ली में उनके दोस्त हैं, जिनके साथ वह कहीं भी निकल जाती हैं। उनका यहां तक कहना है कि जब भी वह दिल्ली के बारे में सोचती हैं, तो उनके दिमाग में मोमोज आते हैं। दिल्ली सोचते ही दिमाग में निजामुद्दीन दरगाह और मोमोज आते हैं!
उनका कहना है, मालवीय नगर के मोमोज सबसे अच्छे हैं! अदा कहती हैं कि स्ट्रीट फूड में उन्हें सिर्फ मोमोज पसंद हैं। जिनके लिए वह तरसती हैं। उन्हें पुरानी दिल्ली का बटर चिकन भी बहुत पसंद है। अदा खान ने टीवी शो 'बहनें' में आकाशी का किरदार निभाया था। वहीं अमृत मंथन शो में वो 'अमृत' का किरदार निभा चुकी हैं। हालांकि एकता कपूर के शो नागिन में शेषा का किरदार निभाकर अदा घर घर में हिट हो गईं। इस किरदार में अदा खान को बहुत पसंद किया गया। अदा का कहना है कि उन्होंने कभी दिल्ली की कोई भी रामलीला लाइव नहीं देखी है। सिर्फ टीवी पर ही रामलीला देखी है। उन्हें रामलीला में हनुमान का किरदार बहुत पसंद है।