फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   action jaction film good?

एक्शन जैक्सनः जानिए फिल्म देखें या छोड़ें?

Fri, 05 Dec 2014 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/नई दिल्ली
टीम डिजिटल/नई दिल्ली Updated Fri, 05 Dec 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
action jaction film good?

एक्शन जैक्सन फिल्म रिलीज हो गई है। इस फिल्म की टिकट इस खबर को पढ़ने के बाद ही बुक कराइए।

विज्ञापन


प्रभुदेवा निर्देशित फिल्म एक्शन जैक्सन रिलीज होने से पहले ही अपने स्टंट दृश्यों की वजह से चर्चाओं में है। इस फिल्म को किस समीक्षक ने कितने स्टार दिए हैं?

अमर उजाला ने इस फिल्म को घिसे-पिटे बॉलीवुड फॉर्मूला वाली फिल्म बताते हुए फिल्म के एक्शन को अच्छा बताया है। फिल्म समीक्षक के अनुसार यदि फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा कहानी पर भी कुछ काम कर लेते तो फिल्म बेहतर हो सकती थी। फिल्म में द्विअर्थी कॉमेडी उसका फायदा करने के बजाय नुकसान ही करेगी। समीक्षक ने फिल्म को 2 स्टार दिए हैं।
विज्ञापन


पढ़िए फिल्म की समीक्षा http://goo.gl/etCFoa

टाइम्स ऑफ इंडिया ने इसे एक औसत एक्शन फिल्म माना है जो कहानी में पिछड़ेपन के बावजूद दर्शकों का ठीक-ठाक मनोरंजन कर देती है। फिल्म के कई एक्शन दृश्यों की तुलना हॉलीवुड फिल्म किल बिल से की गई है। समीक्षक ने फिल्म को 2.5 स्टार दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़िए फिल्म की समीक्षाः http://goo.gl/lRwDYZ

हिंदुस्तान टाइम्स ने इस फिल्म को खारिज करते हुए इसे क्रिमनली बैड कहा है। फिल्म के ट्रेलर में इसे क्रीमनली गुड फिल्म बताया गया है। समीक्षक ने इसे घिसी पिटी कहानी बताने के साथ ही एक्शन को भी देखा गया बताया है। फिल्म समीक्षक ने फिल्म को महज 1.5 स्टार दिए हैं।


पढ़िए फिल्म की समीक्षा http://goo.gl/iEU1uE

इंडियन एक्सप्रेस ने न सिर्फ इस फिल्म को खारिज किया है बल्कि अजय देवगन की भी कड़ी आलोचना की है। फिल्म की कहानी, संवाद और अभिनय सभी को फूहड़ बताते हुए समीक्षक ने फिल्म का महज आधा स्टार दिया है। आधा स्टार देना पूरी तरह से फिल्म को कूड़ा कहने जैसा है।

पढ़िए फिल्म की समीक्षाः http://goo.gl/BYd7Xq

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed