फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Action choreographer Tony Ching will joined team of Sye Raa Narsimha Reddy

अमिताभ-चिरंजीवी की फिल्म से जुड़ा ‘स्पाइडर मैन’ का ये एक्शन कोरियोग्राफर!

Wed, 23 Aug 2017 04:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Wed, 23 Aug 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
Action choreographer Tony Ching will joined team of Sye Raa Narsimha Reddy
साय रा नरसिम्हा रेड्डी
हिंदुस्तान की दो फिल्म इंडस्ट्रियों के दो सबसे बड़े स्टार एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हों, तो उसमें और भी बड़े नामों का जुड़ना तय माना जाता है। इसी कड़ी में तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘साय रा नरसिम्हा रेड्डी’ से हॉलीवुड के बड़े कोरियोग्राफर के जुड़ने की खबर आ रही है।
विज्ञापन


जी हां, स्पाइडर मैन जैसी फिल्म में एक्शन सींस की कोरियोग्राफी करने वाले टोनी चिंग इस मेगा फिल्म से जुड़ चुके हैं। वो इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की कोरियोग्राफी करेंगे। ये फिल्म ऐतिहासिक पृष्ठिभूमि पर आधारित है। जो चिरंजीवी की 151वीं फिल्म है। ये फिल्म रॉयलसीमा के फ्रीडम फाइटर उय्यलवडा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है। जो कई भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी। इसका बजट 100 करोड़ से भी ऊपर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

 
B’day Spl: इस मेगास्टार ने साउथ की फिल्मों को दिलाई नॉर्थ इंडिया में पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


‘साय रा नरसिम्हा रेड्डी’ का मोशन पोस्टर जारी हो गया है, जिसे बाहुबली फेम एस एस राजामौली ने जारी किया। इस फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन हैं, जो कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप भी अहम भूमिका निभाएंगे। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन भी फिल्म में होंगे, तो तेलुगु स्टार जगपति बाबू भी अहम किरदार निभाएंगे। वहीं, लीडिंग लेडी का रोल नयनतारा अदा करेंगी।
 
इस फिल्म के प्रोड्यूसर चिरंजीवी के बेटे और तेलुगु फिल्मों के एक्शन स्टार राम चरन तेजा हैं। तो डायरेक्टर के तौर पर सुरेंदर रेड्डी हैं। इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान देंगे, तो स्पाइडर मैन, द वारलॉर्ड्स और क्रिश फिल्मों के एक्शन कोरियोग्राफर टोनी फाइट सीक्वेंस में जान डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed