फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Achyuta Potdar Who Acted In Aamir Khan Movie 3 Idiots Passed away

Achyut Potdar: आमिर की ‘3 इडियट्स’ में अभिनय करने वाले अच्युत पोतदार का निधन, 90 की उम्र में हुआ हार्ट फेलियर

Tue, 19 Aug 2025 08:40 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 19 Aug 2025 08:40 AM IST
सार

Achyut Potdar Passed away: आमिर खान की फिल्म में प्रोफेसर की भूमिका में नजर आए चर्चित अभिनेता अच्युत पोतदार के निधन की खबर है। 
 

विज्ञापन
Actor Achyuta Potdar Who Acted In Aamir Khan Movie 3 Idiots Passed away
अभिनेता अच्युत पोतदार - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

90 साल की उम्र में अभिनेता अच्युत पोतदार ने अंतिम सांस ली है, परिवार ने उनके निधन की जानकारी साझा की है, हार्ट फेलियर से उनकी मृत्यु हुई। वह हिंदी फिल्मों में सहायक भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ में अच्युत पोतदार ने एक प्रोफेसर का रोल किया था। उनका फिल्म में एक चर्चित डायलाॅग था, ‘अरे कहना क्या चाहते हो?’ यह डायलॉग फिल्म के बाद काफी पॉपुलर हुआ, मीम्स की दुनिया में भी यह डायलॉग खूब इस्तेमाल किया जाता है। 

विज्ञापन


मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार 
अचुत्य पोतदार की बेटी अनुराधा पारस्कर ने अपने पिता के निधन की जानकारी दी। वह कहती हैं, ‘अगले तीन दिनों में यानी 22 अगस्त को वह 91 साल के हो जाते। उनकी उम्र बढ़ती जा रही थी, लेकिन कल दोपहर (सोमवार) में वह बेहोश हो गए, और हमने उन्हें जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया और फिर कुछ ही घंटों के भीतर लगभग 9 बजे उनके हार्ट ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया।’ बेटी ने ही पुष्टि की है कि अचुत्य पोतदार का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम ठाणे में होगा। 
विज्ञापन


अस्पताल की तरफ से भी अचुत्य पोतदार के निधन संबंधी जानकारी साझा की गई। जुपिटर हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. रवींद्र घावत ने पीटीआई को बताया, ‘अचुत्य पोतदार को सोमवार शाम करीब 4 बजे सांस लेने और हृदय संबंधी समस्याओं के कारण गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। हाई बीपी, कमजोर हार्ट हेल्थ के कारण उन्हें हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम हुई और 10:30 बजे उनका निधन हो गया।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में दी अपनी सेवाएं, 44 साल में शुरू किया अभिनय 
मध्य प्रदेश के रीवा में प्रोफेसर के तौर पर अच्युत पोतदार ने काम किया। फिर वह सेना में शामिल हुए। 1967 में कैप्टन के पद से रिटायर हुए। आगे चलकर उन्होंने इंडियन ऑयल कंपनी में काम किया। यही काम करते हुए वह थिएटर से जुड़ गए, स्टेज पर प्ले में एक्टिंग करने लगे। फिर 44 साल की उम्र में फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। वह फिल्म ‘3 इडियट्स’ में एक प्रोफेसर का रोल निभाकर ही मशहूर हुए थे।  



इन फिल्मों में भी आए नजर 
सिर्फ आमिर खान की ‘3 इडियट्स’ में ही अच्युत पोतदार ने अभिनय नहीं किया। वह कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा बने। वह ‘दबंग 2’, ‘फेरारी की सवारी’ और अमिताभ बच्चन की ‘भूतनाथ’ में भी नजर आए थे। टीवी सीरियल ‘अमिता का अमित’ में भी उन्होंने अभिनय किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed