फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   According to reports Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame actor Harshad Chopda going to quit show for Bigg Boss 16

Harshad Chopda: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से विदा ले रहे हर्षद चोपड़ा! बिग बॉस में आएंगे नजर?

Wed, 14 Sep 2022 02:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 14 Sep 2022 02:31 PM IST
सार

अब तक बिग बॉस शो के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं। इनमें फैजल खान, मुनव्वर फारूकी, कनिका मान, चारू असोपा, राजीव सेन, नुसरत भरुचा, फहमान खान आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
According to reports Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame actor Harshad Chopda going to quit show for Bigg Boss 16
harshad chopda - फोटो : social media

विस्तार

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन चर्चा में है। सलमान खान धमाकेदार अंदाज में इस चर्चित शो को लाने वाले हैं। इस शो में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी हमेशा चर्चा में रहते हैं। फैंस के बीच भी प्रतिभागियों को लेकर काफी उत्सुकता रहती है। इस बार शो में कौन हिस्सा लेने वाला है, फिलहाल इसे लेकर कोई सटीक जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार शो में टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा भी नजर आ सकते हैं। बता दें कि फिलहाल हर्षद टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलता है' में नजर आ रहे हैं। बिग बॉस में हर्षद की एंट्री की खबर के साथ ही एक ऐसी खबर भी सामने आई है, जो दर्शकों को हैरान कर सकती है। 

विज्ञापन

अपने रोल से हो गए हैं बोर
बता दें कि टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलता है' में हर्षद, अभिमन्यु का किरदार निभा रहे हैं, जो दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर है। ऐसे में जब से बिग बॉस में उनके जाने की खबर आई है तो यह सवाल भी उठ रहा है कि हर्षद शो में नजर आएंगे या नहीं! हालांकि, इन सभी सवालों के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर फैंस के होश उड़ जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक हर्षद, बिग बॉस के लिए शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को छोड़ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अभिमन्यु इस शो में अपने किरदार से काफी बोर हो गए हैं और अब बिग बॉस के जरिए कुछ नया करना चाहते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में हर्षद और मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खत्म हो जाएगा शो?
बता दें कि शो के आगामी एपिसोड में अभिमन्यु और अक्षरा को एक बार फिर मिलते हुए दिखाया जाएगा। अभिनन्यु को कुणाल की सच्चाई पता चल जाएगी और इसके बाद वह फिर अक्षरा के साथ आ जाएगा। लेकिन अब हर्षद अगर शो से जाएंगे तो मेकर्स को कोई नया चेहरा ढूंढना पड़ेगा या फिर दोनों के मिलन के साथ ही शो खत्म हो जाएगा! इस बारे में अब आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।

विज्ञापन

इन सेलेब्स के नाम की भी चर्चा
बता दें कि अब तक बिग बॉस शो के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं। इनमें फैजल खान, मुनव्वर फारूकी, कनिका मान, चारू असोपा, राजीव सेन, नुसरत भरुचा, फहमान खान आदि शामिल हैं। हालांकि इनमे से किसी के भी नाम की पुष्टि चैनल की तरफ से नहीं की गई है। लेकिन, कुछ दिनों पहले शो का प्रोमो सामने आया था जिससे पता चल रहा है कि इस सीजन शो काफी मजेदार होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed