फिर चर्चा में टीवी एक्टर अभिषेक कुमार की लव स्टोरी, मिस्ट्री गर्ल ने बढ़ाया सस्पेंस; फैंस बोले- कौन है?
Abhishek Kumar With Mystery Girl: टीवी एक्टर अभिषेक कुमार का ईशा मालवीय से ब्रेकअप काफी चर्चा में रहा। हाल ही में एक्टर को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल है। फैंस भी अभिषेक कुमार के साथ दिख रहीं मिस्ट्री गर्ल को लेकर सवाल कर रहे हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में हिस्सा लिया था। दोनों कभी एक-दूसरे को डेट करते थे लेकिन इनकी राहें अलग हो गईं। बिग बॉस 17 में भी इनकी तकरार काफी देखने को मिली। शो से बाहर आने के बाद अभिषेक ने एक म्यूजिक वीडियो भी ईशा के साथ किया। फैंस को लगा कि दोनों का पैचअप हो गया है। लेकिन हाल ही में अभिषेक कुमार को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया। इसके बाद से फैंस ने तमाम तरह की अटकलें लगाना शुरू कर दिया है।
मास्क पहने दिखीं मिस्ट्री गर्ल
अभिषेक कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की उनके साथ दिख रही है। वह लड़की मास्क पहने हुए है। जैसे ही पैपराजी अभिषेक के साथ मिस्ट्री गर्ल को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश करते हैं, दोनों तेजी से सीढ़ियां चढ़ जाते हैं। अभिषेक कुमार बस पैप्स को हैलो कहते हुए जाते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Swara Bhaskar: शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में स्वरा भास्कर ने अभिषेक कुमार को क्यों मारा? देखें वायरल वीडियो
यूजर्स ने लगाई कई नामों की अटकलें
अभिषेक कुमार को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखकर फैंस ने तमाम तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी। कई यूजर ने कुछ एक्ट्रेसेस के नाम भी लिए। एक यूजर कमेंट करता है, ‘ये कौन थी ब्यूटीफुल, अभिषेक के साथ।’ एक अन्य फैन ने कमेंट लिखा, ‘लड़की कौन है?’ एक और यूजर कमेंट में लिखता है, ‘खानजादी है।’ एक यूजर ने तो ईशा मालवीय का ही नाम लिख दिया। इस तरह से फैंस ने अभिषेक कुमार की मिस्ट्री गर्ल को लेकर तमाम कयास लगाए।
