फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Kapoor says he handled 'Kedarnath' with sensitivity, didn't want to commit blasphemy

‘केदारनाथ’ ईशनिंदा नहीं बल्कि लोगों के जख्मों पर मरहम लगाती है : अभिषेक कपूर

Thu, 13 Dec 2018 04:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Kapoor says he handled 'Kedarnath' with sensitivity, didn't want to commit blasphemy
kedarnath - फोटो : twitter
फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर ने कहा कि ‘‘केदारनाथ’’ की कहानी देश के प्रासंगिक मुद्दों को छूती है लेकिन उसका इरादा विवाद भड़काने या ईशनिंदा करने का नहीं है बल्कि मौजूदा विभाजनकारी दौर में लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने का है। 
विज्ञापन


सबसे खराब मानव त्रासदियों में से एक की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म मुस्लिम कुली (पिट्ठू) और हिंदू लड़की की कहानी है। कपूर ने कहा कि टीम जानती है कि फिल्म में जिन मुद्दों के बारे में बात की गई है वे नाजुक हैं और उन्होंने बेहद संवेदनशीलता के साथ उन्हें संभाला है।
विज्ञापन


कपूर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आप देखोगे की आज कल जो हालात हैं, यह पूरा चुनाव हिंदू-मुस्लिम राजनीति पर लड़ा गया। इसके बाद सबरीमला का मुद्दा चला। आप इस फिल्म में देखोगे कि इसमें इन सभी मुद्दों को छूआ गया है। यह बहुत संवेदनशील विषय है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी फिल्म में एक बार फिर धर्म की राजनीति को केंद्र में रखा गया है। कपूर की फिल्म ‘‘काई पो चे!‘‘ में भी इस मुद्दे को छूआ गया था। यह फिल्म उन तीन युवाओं की कहानी थी जिनकी दोस्ती की परख गोधरा ट्रेन हिंसा और उसके बाद हुए साम्प्रदायिक दंगों के दौरान होती है। 


उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारतीय फिल्म बनाने की कोशिश करता हूं। हम समाज को केवल आइना दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो बहुत स्पष्ट है या बात करते रहता है। इसलिए मुझे जो भी कहना होता है और मैं अपने देश के बारे में जो भी महसूस करता हूं उसे अपनी फिल्मों के जरिए दिखाता हूं।’’ सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान अभिनीत ‘‘केदारनाथ’’ गत शुक्रवार को रिलीज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed