फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Bachchan talks about working with his father Amitabh Bachchan says we wait for right script

Abhishek Bachchan: बिग बी संग काम करने के लिए अभिषेक बच्चन ने रखी शर्त, बोले- बड़ी जिम्मेदारी है यह

Fri, 26 May 2023 03:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 26 May 2023 03:00 PM IST
सार

अभिषेक बच्चन का कहना है कि अपने पिता के साथ स्क्रीन साझा करना उनके लिए हमेशा ही खुशी की बात होती है। मगर, इसके साथ उन्होंने एक शर्त भी रखी है।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan talks about working with his father Amitabh Bachchan says we wait for right script
अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को पर्दे पर साथ देखने के लिए प्रशंसक हमेशा उत्साहित रहते हैं। 'बंटी और बबली', 'सरकार', 'सरकार राज' और 'पा' समेत कई फिल्मों में दोनों को साथ में देखा जा चुका है। जल्द ही पिता-पुत्र की यह जोड़ी आगामी फिल्म 'घूमर' में नजर आएगी। अपने पिता के साथ काम करने को लेकर हाल ही में अभिषेक बच्चन बात करते नजर आए।

विज्ञापन


दर्शकों को देंगे शानदार अनुभव
अभिषेक बच्चन का कहना है कि अपने पिता के साथ स्क्रीन साझा करना उनके लिए हमेशा ही खुशी की बात होती है। मगर, इसके साथ उन्होंने एक शर्त भी रखी है। अभिषेक बच्चन का कहना है कि वे हमेशा सही स्क्रिप्ट का इंतजार करते हैं, जो दर्शकों को एक यादगार अनुभव दे सके। 
विज्ञापन

Pavitra-Eijaz: एजाज के शादी में परिवार वालों को शामिल करने वाले बयान पर पवित्रा खफा, बोलीं- समय नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन


बखूबी निभाएंगे जिम्मेदारी 
जूनियर बच्चन ने आगे कहा कि वे दोनों ही साथ में काम करना पसंद करते हैं। मगर, इस मामले में अपनी चॉइस को लेकर वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाना चाहते हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड समारोह के दौरान मीडिया बातचीत में अभिषेक बच्चन ने कहा, 'हम दोनों एक-दूसरे के साथ काम करते हुए एंजॉय करते हैं। मगर, बतौर अभिनेता हम दर्शकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी समझते हैं और इसे बखूबी निभाते रहना चाहते हैं।'
Devika-Himanshu: देविका रानी और हिमांशु राय के जीवन पर बनेगी फिल्म, अश्वनी अय्यर करेंगी मूवी का निर्देशन

स्पेशल अपीयरेंस में होंगे बिग बी
अभिषेक बच्चन ने कहा, 'हम सही स्क्रिप्ट का इंतजार करते हैं, जितनी जल्दी यह तलाश पूरी हो सके हमें खुशी होती है साथ में काम करते हुए।' फिल्म 'घूमर' की बात करें तो इसका निर्देशन आर. बाल्की कर रहे हैं। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। अभिषेक बच्चन का कहना है, 'आर. बाल्की मेरे डैड के बिना फिल्में नहीं बनाते हैं। वह उनके लकी चार्म हैं। चाहें एक शॉट के लिए ही सही, वे उनकी फिल्म का हिस्सा बनते हैं। इस फिल्म में भी यही बात है।' बता दें कि फिल्म 'पा' के बाद आर. बाल्की के साथ अभिषेक बच्चन का यह दूसरा प्रोजेक्ट है।
Saif Ali Khan: सैफ अली खान के हाथ लगी एक्शन एडवेंचर वेब सीरीज, इस निर्देशक के साथ कॉप थ्रिलर में आएंगे नजर!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed