'पलटन' का नया पोस्टर अाया सामने, अभिषेक बच्चन ने किया ट्वीट
भारत-पाकिस्तान के बीच सैनिक टकरावों को लेकर बार्डर, रिफ्यूजी और एलओसी बना चुके जेपी दत्ता की ये फिल्म भी आर्मी की वार पर है, लेकिन इस बार फोकस चीन के साथ भारत के फौजी टकराव का है, जिसकी शूटिंग लेह-लद्दाख में होनी है। जेपी दत्ता ने हाल ही में बार्डर की रिलीज के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया, लेकिन पलटन की कास्टिंग को लेकर कोई बात नहीं की।
Brother to my left, brother to my right. Together we stand. Together we fight!
I'm part of the PALTAN, are you? #jpdutta #JaiHind pic.twitter.com/ADkAVXifueविज्ञापन विज्ञापन— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) June 16, 2017
कुछ मीडिया रपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि अभिषेक और अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा, अनिल कपूर, जैकी श्राफ, सुनील शेट्टी, आदित्य पंचोली, नवाजुद्दीन, अरशद वारसी और विक्रांत मैसी इसका हिस्सा हो सकते हैं। फिल्म में छोटे-बड़े मिलाकर 20 फौजियों के रोल बताए जा रहे हैं।
जेपी दत्ता की एलओसी में अजय देवगन, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, अक्षय खन्ना, मनोज वाजपेयी, आशुतोष राणा ने कारगिल पर बनी इस फिल्म में काम किया था।