Abdu Rozik: अब्दु रोजिक ने लंदन में खरीदा आलीशान घर, अंदर का नजारा देख रह जाएंगे हैरान
अब्दु ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस छोटे से क्लिप में वह फैंस को होम टूर कराते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अब्दु को घर के एक-एक कोने से लोगों को रूबरू कराते देखा जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस 16 के बाद से अब्दु रोजिक पूरे देश में फेमस हो चुके हैं। इस शो से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। अब्दु इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने लंदन में एक आलीशान घर खरीदा है जिसकी वजह से वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है।
अब्दु ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस छोटे से क्लिप में वह फैंस को होम टूर कराते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अब्दु को घर के एक-एक कोने से लोगों को रूबरू कराते देखा जा सकता है। सबसे पहले वह फैंस को डाइनिंग एरिया दिखाते हैं। इसके बाद वह सीढ़ियों से नीचे उतरकर अपना शानदार जिम भी दिखाते हैं। वीडियो में आगे अब्दु अपने घर के स्वीमिंग पूल का भी नजारा लोगों को दिखाते हैं। इस वीडियो में अब्दु अपना बेडरूम भी दिखाया।
दुखद: मिथुन को 'डिस्को डांसर' बनाने वाले बी सुभाष पर टूटा दुखों का पहाड़, दुनिया छोड़ गईं बेटी श्वेता
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो अब्दु हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आए थे। वहीं, खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में भी दिखने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक शो में वह वाइल्ड कार्ड एंट्री करने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस उत्सुकता से उनके नए शो का इंतजार कर रहे हैं।
BB OTT 2: इस हफ्ते बिग बॉस के घर को अलविदा कहेंगे ये दो प्रतिभागी? शो में आने वाला है जबर्दस्त ट्विस्ट