फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aarti of film Only Tum has changed in twenty years see how Priya Gill looks in her latest viral picture

Priya Gill: बीस सालों में इतनी बदल गई हैं 'सिर्फ तुम' की आरती, वायरल तस्वीर में देखें अब कैसी दिखती हैं प्रिया गिल

Sat, 29 Jan 2022 12:00 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 29 Jan 2022 12:00 AM IST
सार

फिल्म 'सिर्फ तुम' को रिलीज हुए लगभग 22 साल बीत चुके हैं और बीते समय के साथ ही अब इस फिल्म की अभिनेत्री प्रिया गिल भी काफी बदल चुकी हैं।
 

विज्ञापन
Aarti of film Only Tum has changed in twenty years see how Priya Gill looks in her latest viral picture
प्रिया गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 1999 में रिलीज हुई संजय कपूर, सुष्मिता सेन और प्रिया गिल स्टारर फिल्म ‘सिर्फ तुम’ आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म की कहानी लोगों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म के साथ-साथ इसके गाने भी दर्शकों के बीच काफी मशहूर हुए थे। यही वजह है कि आज भी लोग इस फिल्म के गाने उतनी ही शौक से सुनते हैं, जितना उस समय में सुना करते थे। फिल्म में दीपक का किरदार निभाने वाले संजय कपूर और आरती की भूमिका में नजर आईं प्रिया गिल की जोड़ी भी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।

विज्ञापन

फिल्म में इन दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी सराहा था। इस प्यारी प्रेम कहानी की बदौलत दोनों ही दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाने में सफल रहे थे। इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग 22 साल बीत चुके हैं और बीते समय के साथ ही अब इस फिल्म की अभिनेत्री प्रिया गिल भी काफी बदल चुकी हैं।

विज्ञापन

Aarti of film Only Tum has changed in twenty years see how Priya Gill looks in her latest viral picture
एक्ट्रेस प्रिया गिल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में अपनी मासूमियत और खूबसूरती से लोगों को लुभाने वाली प्रिया के लुक में अब काफी बदलाव आ चुका है। हाल ही में अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट तस्वीर वायरल हो रही है। प्रिया की खास दोस्त द्वारा ली गई इस तस्वीर में अभिनेत्री काफी अलग दिखाई दे रही हैं।

Aarti of film Only Tum has changed in twenty years see how Priya Gill looks in her latest viral picture
प्रिया गिल - फोटो : सोशल मीडिया

सामने इस फोटो में बिना मेकअप के नजर आ रही प्रिया सिंपल लुक में भी बेहद खूबसूरत अगर आ रही हैं। अपनी पसंदीदा अभिनेत्री आरती यानी प्रिया गिल की इस तस्वीर को देख फैंस तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। प्रिया की तस्वीर पर उनके एक फैन ने कमेंट किया, आप काफी खूबसूरत हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा आप बिल्कुल नहीं बदलीं।

विज्ञापन

Aarti of film Only Tum has changed in twenty years see how Priya Gill looks in her latest viral picture
प्रिया गिल - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि प्रिया साल 1995 में हुई मिस इंडिया प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। संजय कपूर के अलावा उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान समेत कई सितारों के साथ काम किया। हालांकि फिल्मी दुनिया में उन्हें कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई। बॉलीवुड के अलावा प्रिया भोजपुरी और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री आखिरी बार साल 2006 में आई फिल्म भैरवी में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed