{"_id":"581baa4c4f1c1bab31437f53","slug":"aamir-will-include-the-wedding-of-geeta-phogat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर शामिल होंगे गीता फोगट की शादी में ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर शामिल होंगे गीता फोगट की शादी में
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 04 Nov 2016 02:51 AM IST
विज्ञापन
आमिर खान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहलवान महावीर फोगट की बायोपिक में महावीर का किरदार निभाने वाले मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर, महावीर की बिटिया गीता की शादी में शामिल होंगे। फिल्म में आमिर गीता के पिता का किरदार निभा रहे हैं। गीता की शादी हरियाणा में फोगट परिवार के पैतृक गांव में होगी जहां आमिर स्वयं मौजूद होकर गीता को अपना आशीष देंगे।
विज्ञापन
शादी 20 नवंबर को है। इस दिन आमिर अद्वैत चंदन की आने वाली फिल्म की शूटिंग का व्यस्ततम प्लान था। लेकिन शादी को लेकर आमिर खान से सब कुछ को बाद में करने का निर्णय लिया है। फिल्म में आमिर की बेटियों का किरदार फातिमा, सान्या ने निभाया है। दंगल को नितेश तिवारी ने निर्देशित किया है। पिछले दो सालों में दंगल फिल्म में काम करने के दौरान आमिर ने बहुत ज्यादा समय गीता, बबीता और महावीर फोगट के साथ बिताया है।
विज्ञापन
इस कारण आमिर का एक अनोखा लगाव पूरी फोगट फैमिली के साथ हो गया है। गीता की शादी को लेकर वो एक पिता की भांति काफी भावुक हो गए हैं। यह शादी बहुत ही सादगी और पारंपरिक तरीके से होगी। जहां आमिर लड़की वालों की ओर से लड़कों वालों का स्वागत समेत अपनी सेवाएं देंगे। महावीर फोगट की चार बेटियों में गीता सबसे बड़ी हैं और वो अंतरराष्ट्रीय कुश्ती विजेता हैं।
विज्ञापन
आमिर के प्रवक्ता कहते हैं कि आमिर को फोगट परिवार से बहुत ज्यादा लगाव हो गया है और वो गीता की शादी समारोह में जाने की सोच रहे हैं। आमिर शादी में शामिल होने के लिए अपने काम से भी छुट्टी लेंगे। गीता की शादी फोगट परिवार के हरियाणा स्थित पैतृक गांव से होगी।