फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir to discontinue as brand ambassador of Incredible India Campaign

आमिर नहीं रहेंगे अतुल्य भारत कैंपेन के ब्रांड एंबेसेडर

Thu, 07 Jan 2016 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Jan 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
Aamir to discontinue as brand ambassador of Incredible India Campaign

बॉलीवुड अदाकार आमिर खान सरकार के अतुल्य भारत कैंपेन के ब्रांड एंबेसेडर नहीं रहेंगे। इस बात की पुष्टि पर्यटन मंत्रालय की ओर से की गयी है। इससे पूर्व ये कहा जा रहा था कि आमिर खान को इस कैंपेन से हटा दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल उनकी कंपनी और सरकार के बीच हुए करार का समय समाप्त हो गया है।

गौरतलब है कि सरकार ने अतुल्य भारत कैंपेन विदेशों में भारत के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया है और इस कैंपेन से आमिर काफी वक्त से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन

असहिष्णुता के मुद्दे पर बयान दे फंसे थे आमिर

Aamir to discontinue as brand ambassador of Incredible India Campaign

उल्लेखनीय है कि आमिर खान उस वक्त से विवादों में हैं जब उन्होंने भारत में असहिष्णुता बढ़ने की बात कही थी।

आमिर ने आठवें रामनाथ गोयनका अवॉर्ड्स कार्यक्रम में कहा था ''पिछले 6-8 महीने से असुरक्षा और डर की भावना समाज में बढ़ी है। यहां तक कि मेरा परिवार भी ऐसा ही महसूस कर रहा है। मैं और मेरी पत्नी किरण ने पूरी जिंदगी भारत में जी है, लेकिन पहली बार उन्होंने मुझसे देश छोड़ने की बात कही। उन्हें अपने बच्चे के लिए डर लगता है। उन्हें इस बात का भी डर है कि आने वाले समय में हमारे आसपास का माहौल कैसा होगा? वो जब अखबार खोलती हैं तो उन्हें डर लगता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी अशांति बढ़ी है।''

इस बयान के बाद से आमिर कई लोगों और संगठनों के निशाने पर आ गए थे और उनको इस पर सफाई भी देनी पड़ी थी। तभी से सोशल मीडिया पर इस बात पर बहस चल रही थी कि आमिर को इस कैंपेन से हटाया जा सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed