फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir likes old thriller films

आमिर को पसंद हैं बीते दौर की थ्रिलर फिल्में

Thu, 18 Oct 2012 04:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 18 Oct 2012 04:58 PM IST
विज्ञापन
aamir likes old thriller films

आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म 'तलाश' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। आमिर इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित भी हैं। यही वजह है की 18 अक्तूबर को अपने म्यूजिक लांच के लिए वे खासतौर से 'धूम 3' की शूटिंग के बीच से आए हैं।  आमिर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनको शुरू से ही थ्रिलर फिल्में पसंद आती रही हैं। इसलिए जब आमिर को ये फिल्म ऑफर की गयी तो उन्होंने फ़ौरन हां कह दिया।

विज्ञापन


आमिर खासतौर से 60 के दशक में आई देवानंद और विजय आनंद की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। 'जॉनी मेरा नाम', 'ज्वेल थीफ' और 'तीसरी मंजिल' उनकी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से हैं। जब भी उन्हें वक़्त मिलता वो एक के बाद एक सभी फिल्में देखते हैं।
विज्ञापन


आमिर का मानना है कि ये फिल्में उतनी ही बेहतरीन हैं जितनी कि कोई हॉलीवुड फ़िल्म। आमिर की कई दिनों से इच्छा थी कि वो इस शैली की कोई फ़िल्म बनाये। 'तलाश' ने उनकी ये मनोकामना पूरी कर दी। 'तलाश' ही एक ऐसी फ़िल्म थी जिसके स्क्रिप्ट ने उन्हें उत्साहित किया सस्पेंस थ्रिलर में काम करने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर का मानना है कि बॉलीवुड में इस शैली की फिल्में अब कम बन रही हैं। पहले जिस तरह की सस्पेंस थ्रिलर फिल्में बनती थी अब वो बात नहीं रही। इस शैली में फ़िल्म बनाकर आमिर उस कमी को पूरा करना चाहते हैं। उनको विश्वास है कि तलाश से बॉलीवुड में एक बार फिर से सस्पेंस शैली की फिल्मों का सिलसिला शुरू हो जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed