{"_id":"f6cebc2e-1916-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"aamir-likes-old-thriller-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर को पसंद हैं बीते दौर की थ्रिलर फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर को पसंद हैं बीते दौर की थ्रिलर फिल्में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Oct 2012 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म 'तलाश' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। आमिर इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित भी हैं। यही वजह है की 18 अक्तूबर को अपने म्यूजिक लांच के लिए वे खासतौर से 'धूम 3' की शूटिंग के बीच से आए हैं। आमिर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनको शुरू से ही थ्रिलर फिल्में पसंद आती रही हैं। इसलिए जब आमिर को ये फिल्म ऑफर की गयी तो उन्होंने फ़ौरन हां कह दिया।
विज्ञापन
आमिर खासतौर से 60 के दशक में आई देवानंद और विजय आनंद की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। 'जॉनी मेरा नाम', 'ज्वेल थीफ' और 'तीसरी मंजिल' उनकी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से हैं। जब भी उन्हें वक़्त मिलता वो एक के बाद एक सभी फिल्में देखते हैं।
विज्ञापन
आमिर का मानना है कि ये फिल्में उतनी ही बेहतरीन हैं जितनी कि कोई हॉलीवुड फ़िल्म। आमिर की कई दिनों से इच्छा थी कि वो इस शैली की कोई फ़िल्म बनाये। 'तलाश' ने उनकी ये मनोकामना पूरी कर दी। 'तलाश' ही एक ऐसी फ़िल्म थी जिसके स्क्रिप्ट ने उन्हें उत्साहित किया सस्पेंस थ्रिलर में काम करने के लिए।
विज्ञापन
आमिर का मानना है कि बॉलीवुड में इस शैली की फिल्में अब कम बन रही हैं। पहले जिस तरह की सस्पेंस थ्रिलर फिल्में बनती थी अब वो बात नहीं रही। इस शैली में फ़िल्म बनाकर आमिर उस कमी को पूरा करना चाहते हैं। उनको विश्वास है कि तलाश से बॉलीवुड में एक बार फिर से सस्पेंस शैली की फिल्मों का सिलसिला शुरू हो जायेगा।