फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Vishal Bhardwaj raises the risk of making films out of leak

लीक से हटकर फिल्में करने का जोखिम उठा रहे आमिर खान: विशाल भारद्वाज

Sun, 28 Oct 2018 05:10 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Vishal Bhardwaj raises the risk of making films out of leak
aamir khan - फोटो : file photo

मुंबई। फिल्मकार विशाल भारद्वाज का कहना है कि वर्तमान में सुपरस्टार लीक से हटकर फिल्में करने का जोखिम उठा रहे हैं लेकिन केवल आमिर खान ही साहसी अभिनेता हैं। 

विज्ञापन


अजय देवगन, सैफ अली खान और शाहिद कपूर जैसे अभिनेताओं के साथ काम कर चुके भारद्वाज ने कहा कि शीर्ष कलाकारों के साथ काम करने के लिए उन्हें एक उपयुक्त कहानी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह सुपरस्टार के साथ काम करना चाहते हैं। वह उनसे संपर्क करते हैं। यदि उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया मिली होती तो वे उनकी कुछ फिल्मों का हिस्सा होते, लेकिन वे वहां नहीं हैं। सही विषय का होना जरूरी है।
विज्ञापन


भारद्वाज ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ वे (सुपरस्टार) वर्तमान में जोखिम उठा रहे हैं और यह सिनेमा के लिए अच्छा संकेत है। केवल आमिर खान साहसी अभिनेता हैं जिसने खुद को ‘दंगल’ के लिए बेहतर तरीके से ढाला। वह अपनी उम्र को समझते हैं और उसी के अनुसार काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पटाखा’ को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया से खुश हैं। इस फिल्म में दो नये चेहरों सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान को पेश किया गया है। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके पास उनका एक दर्शक वर्ग है जो उनकी तरह का सिनेमा देखना पसंद करता है। 


ऐसी अटकलें हैं कि 53 वर्षीय भारद्वाज नेटफ्लिक्स के लिए भी काम कर रहे हैं। इस पर निर्देशक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म भविष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed