{"_id":"4d88e83749b722579f8ee30ccef0b396","slug":"aamir-khan-to-be-tax-free-application-pk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर ने पीके को लेकर सरकार से लगाई गुहार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर ने पीके को लेकर सरकार से लगाई गुहार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 26 Dec 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की फिल्म 'पीके' के टिकट प्राइस को लेकर लोग खासे नाराज हैं। इसको लेकर आमिर खान और राजू हिरानी ने सरकार से अपनी फिल्म 'पीके' को भारत के सभी राज्यों में टैक्स फ्री करने की मांग की है। बढ़ते टिकट का असर बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
वैसे तो फिल्म को ज्यादातर समीक्षकों ने बेहतरीन रिव्यू दिया है। पर इस कदम से आमिर और राजू हिरानी को लगता है कि पीके घर-घर तक पहुंच जाएगी।
इसके कारण के रूप में बताया गया है कि 'फिल्म सोसायटी में एक अच्छा मैसेज देती है।' इस वजह से ही डायरेक्टर ने फिल्म के टैक्स फ्री होने की डिमांड की है।
फिल्म के निर्माता विनोद चोपड़ा के अनुसार, 'फिल्म आज के मौजूदा हालात में सटीक बैठती है। फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत सोशल मेसेज भी देती है। फिल्म देश भर के लोगों तक पहुंचनी चाहिए इसलिए हमने टैक्स फ्री की मांग की है।
विज्ञापन