फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan save the life of his Dangal colleague Shajith Koyeri

आमिर ने आधी रात अस्पताल पहुंच बचाई अपने साथी कर्मी की जान, परिवार ने मांगी थी मदद

Mon, 10 Sep 2018 06:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 06:02 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan save the life of his Dangal colleague Shajith Koyeri
शाजिथ कोयरी

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जाने वाले आमिर खान ने रील लाइफ से हटकर रियल लाइफ में ऐसा काम किया है, जिसकी वजह से वह फैंस की नजरों में एक सच्चे हीरो बन बैठे हैं। दरअसल उन्होंने फिल्म 'दंगल' के साउंड इंजीनियर शाजिथ कोयरी को पैरालाइसिस का दौरा पड़ने पर न सिर्फ अस्पताल में एडमिट कराया बल्कि उसका सारा खर्च भी उठाया। 

विज्ञापन


आमिर खान के इस सराहनीय काम के बाद फैंस ने ट्विटर पर उनकी जमकर तारीफ की है। फैंस ने उन्हें इतना सपोर्ट किया कि वह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। बता दें कि जब शाजिथ को पैरालाइसिस का दौरा पड़ा था, तो उसे आपातकालीन में एडमिट कराया गया पर काफी देर तक जब डॉक्टर उसका इलाज नहीं कर पाए तो ऐसे में उनके परिवार ने आमिर खान से मदद मांगी।
विज्ञापन


आमिर खान तक जैसे ही यह बात पहुंची तो वह देर रात अस्पताल पहुंचे और उसे वहां से कोकिलाबेन अस्पातल में एडमिट कराया और कई घंटे वह खुद वहां डॉक्टरों के संपर्क में रहे। आमिर के इस कदम से साउंड इंजीनियर शाजिथ कोयरी जान बच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन








 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed