फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan’s Laal Singh Chaddha Crew Accused of Littering At Ladakh Shoot

लाल सिंह चड्ढा: आमिर खान और उनकी टीम पर लगा प्रदूषण फैलाने का आरोप, लद्दाख में चल रही थी शूटिंग

Mon, 12 Jul 2021 05:37 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Jul 2021 05:37 PM IST
सार

  • फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के दौरान आमिर खान और उनकी टीम पर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगा है।
  • स्थानीय लोगों ने फिल्म की टीम पर ये आरोप लगाया है।
  • लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और करीना कपूर खान लीड रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Aamir Khan’s Laal Singh Chaddha Crew Accused of Littering At Ladakh Shoot
कारगिल में चैतन्य अक्किनेनी, आमिर खान और किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले काफी दिनों से अभिनेता आमिर खान सुर्खियों में बने हुए हैं। अब आमिर अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। फिल्म की शूटिंग लद्दाख में चल रही है। जिसे लेकर वहां के लोगों ने आरोप लगाया है कि फिल्म की टीम लद्दाख में प्रदूषण फैला रही है।

विज्ञापन


एक सोशल मीडिया यूजर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में लद्दाख के वाखा गांव का नजारा दिख रहा है। इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि ये गांव बुरी तरह से प्रदूषित किया गया है। वीडियो में गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण, प्लास्टिक की बॉटलें, कचरा और अन्य सामान इधर- उधर फेंका गया है।
विज्ञापन

 

इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'यह तोहफा है बॉलीवुड स्टार आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तरफ से लद्दाख के वाखा ग्रामीणों के लिए। आमिर खान खुद सत्यमेव जयते में पर्यावरण की सफाई के बारे में बड़ी-बड़ी बात करते हैं, लेकिन जब खुद की बात आती है तो ऐसा ही होता है।'

बता दें, कुछ दिन पहले लद्दाख से एक तस्वीर शेयर की गई थी। इस फोटो में आमिर खान और किरण राव तलाक के एलान के बाद पहली बार साथ नजर आए थे। तस्वीर में नागा चैतन्य और आमिर दोनों ही मिलिट्री की ड्रेस में नजर आए थे। 


फिल्म लाल सिंह चड्ढा टॉम हैंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गम्प पर आधारित है। नागा चैतन्य फिल्म में बुब्बा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। टीम के अनुसार इन दिनों लद्दाख में एक युद्ध सीन शूट किया जा रहा है। यह सीन 45 दिनों तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed