फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir khan not interested work with aishwarya roy

ऐश्वर्या राय से दूर क्यों रहना चाहते हैं आमिर खान?

Sun, 14 Dec 2014 05:19 PM IST
Updated Sun, 14 Dec 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
aamir khan not interested work with aishwarya roy

कुछ समय पहले आई खबरों के अनुसार करण जौहर अब एक नई फिल्म की तैयारी कर रहे हैं और इसमें वह आमिर खान और ऐश्वर्या राय को कास्ट करना चाहते हैं। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि आमिर ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो कुछ महीनों पहले आमिर खान और करण जौहर ने इसी सिलसिले में कुछ मीटिंग भी की। कहा जा रहा था कि आमिर खान करण की इस फिल्म में काम करने के लिए राजी हो गए हैं।

विज्ञापन

ऐश क्यों बनी इसकी वजह

aamir khan not interested work with aishwarya roy

​​​कुछ समय से यह मामला ठंडा सा पड़ा था और इसके बाद कुछ समय पहले करण जौहर आमिर से मिलने उनके ऑफिस भी गए थे। लेकिन तब भी कोई हल नहीं निकल सका। अब कहा जा रहा है कि फिल्म फ़िलहाल ठन्डे बस्ते में चली गई है।​

​​कहा जा रहा है कि करण आमिर को इस किरदार में ऐश्वर्या राय के साथ कास्ट करना चाहते थे और दोनों को ध्यान में रखते हुए ही फिल्म की स्क्रिप्ट पर भी काम ​चलता आ रहा था। लेकिन अब योजना के अनुसार कुछ हो नहीं पा रहा है।"​

​​वहीं इस बारे में अच्छी जानकारी रखने वाले सूत्र का कहना है कि करण जौहर और आमिर खान के वक्ता ने इसके सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed