फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Ashram 4 shooting start prakash jha gives update on upcoming season know details

Ashram 4: क्या 'आश्रम 4' की शुरू हुई शूटिंग? बॉबी देओल स्टारर सीरीज पर प्रकाश झा ने दी बड़ी अपडेट

Sat, 22 Aug 2026 02:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 22 Aug 2026 02:03 PM IST
सार

Ashram 4 Update: प्रकाश झा जल्द ही 'आश्रम' की अगली कड़ी सीजन 4 लेकर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। आइए जानते हैं सीरीज पर क्या अपडेट है?

विज्ञापन
Ashram 4 shooting start prakash jha gives update on upcoming season know details
आश्रम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉबी देओल की अदाकारी वाली वेब सीरीज 'आश्रम' की अगली कड़ी का एलान हो गया है। प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। 'आश्रम' सीरीज के सभी पार्ट को दर्शकों ने प्यार दिया है। प्रकाश झा ने नए सीजन का एलान करके फैंस को तहफा दिया है।
विज्ञापन


पोस्ट में क्या है?
'आश्रम 4' का एलान करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की गई है। इसमें मूवी क्लिपबोर्ड नजर आ रहा है। इस पर 'एक बदनाम आश्रम' लिखा है। तस्वीर शेयर करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने कैप्शन में लिखा 'एक और आरंभ। आश्रम के नए अध्याय में आपका स्वागत है। जापनाम। आश्रम 4 की शूटिंग हो रही है।'
विज्ञापन

Ashram 4 shooting start prakash jha gives update on upcoming season know details
एक बदनाम आश्रम 3 - फोटो : एक्स
यूजर्स हुए उत्साहित
  • आश्रम के नए सीजन को लेकर फैंस उत्साहित हैं।
  • एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'बहुत बढ़िया, शुभकामनाएं।'
  • एक दूसरे यूजर ने लिखा 'पूरी टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।'
  • तीसरे यूजर ने लिखा 'मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'
  • एक और यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छा। बॉबी देओल का इंतजार कर रहा हूं।'
  •  



कब रिलीज हुए 'आश्रम' के सभी सीजन?
बता दें कि आश्रम (सीजन 1) 2020 में, आश्रम चैप्टर 2 (सीजन 2) 2020 में और आश्रम 3 (सीजन 3) 2022 में रिलीज हुईं। सभी सीजन के निर्देशक प्रकाश झा हैं। 

क्या है कहानी?
'आश्रम' एक मशहूर हिंदी क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज है। यह कहानी धर्म की आड़ में चलने वाले काले धंधों और ढोंगी बाबाओं के पाखंड को उजागर करती है। इसमें दिखाई गई घटनाएं इसे दिलचस्प बनाती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prakash Jha Productions (@prakashjproductions)


विज्ञापन

'आश्रम' की स्टारकास्ट 
'आश्रम' सीरीज में बॉबी देओल, अदिति पोहनकर और चंदन रॉय सान्याल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा इसमें तुषार पांडे, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, त्रिधा चौधरी और विक्रम कोचर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed