फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aarush Bhola seemingly takes dig at Ashneer Grover hosted reality show Rise And Fall says biased show

आरुष भोला ने 'राइज एंड फॉल' के नतीजों पर उठाया सवाल; तंज कसते हुए लगा दिया ये बड़ा आरोप; जानिए क्या कहा?

Sat, 22 Aug 2026 04:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 22 Aug 2026 04:42 PM IST
सार

Aarush Bhola On Rise And Fall: शो 'राइज एंड फॉल' में विजेता की ट्रॉफी अर्जुन बिजलानी की झोली में आई। वहीं, आरुष भोला इस शो के रनर-अप रहे। हाल ही में आरुष भोला ने इस शो में विनर की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। जानिए क्या कहा?

विज्ञापन
Aarush Bhola seemingly takes dig at Ashneer Grover hosted reality show Rise And Fall says biased show
आरुष भोला - फोटो : इंस्टाग्राम@aarushbhola17

विस्तार

शो 'राइज एंड फॉल' को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया। आरुष भोला फाइनल तक पहुंचे, मगर शो की ट्रॉफी अर्जुन बिजलानी के पास गई। हाल ही में आरुष ने शो पर सवाल उठाते हुए इसे 'बायस्ड' बता दिया। आरुष ने निर्देशक और यूट्यूबर फराह खान के साथ बातचीत में ऐसा कहा। 

विज्ञापन

क्या शो के नतीजों से खुश नहीं आरुष?
फराह खान हाल ही में अपने फूड व्लॉग के सिलसिले में आरुष भोला और लैला से मिलने गईं। इस दौरान उन्होंने आरुष से कई मजेदार बातें कीं। उन्होंने 'राइज एंड फॉल' में उनके सफर को लेकर सवाल किए। फराह खान के साथ बातचीत में आरुष ने जो कहा, उसे देखकर साफ है कि वे शो के परिणामों से खुश नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Aarush Bhola seemingly takes dig at Ashneer Grover hosted reality show Rise And Fall says biased show
आरुष भोला - फोटो : इंस्टाग्राम

आरुष से फराह खान ने क्या पूछा?
दरअसल, फराह खान ने आरुष से  पूछा कि 'क्या तुम शो में आखिर तक थे?' इस पर आरुष ने जवाब दिया, 'मैं रनर-अप था।' इसके बाद फराह ने पूछा कि विनर कैसे चुना गया? आरुष ने कहा, 'आखिर में वही इंटरनल वोटिंग करवा दी'। फिर हंसते हुए बोले, 'बायस्ड शो है, यह तो आपको पता ही है'। आरुष की इस बात पर फराह ने असहमति जताई, फिर हंसते हुए कहा, 'नहीं, नहीं, नहीं'।

विज्ञापन

क्या थी 'राइज एंड फॉल' की थीम?

  • आरुष उन कंटेस्टेंट्स में से एक थे, जो 'राइज एंड फॉल' के आखिरी दौर तक पहुंचे थे। 
  • शो के दौरान इस पॉपुलर इन्फ्लुएंसर के होस्ट अशनीर ग्रोवर से कई बार तकरार हुई। 
  • 'राइज एंड फॉल' का पहला सीजन पावर, स्ट्रैटेजी और कंटेस्टेंट्स के बीच बदलती पोजिशन पर आधारित था।
  • प्रतिभागियों को 'शासक' (जिन्हें ज्यादा अधिकार और कंट्रोल मिला था) और 'वर्कर' (जिन्हें काम पूरे करने होते थे और मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता था) में बांटा गया था। 
  • बता दें कि आरुष अब 'प्लेग्राउंड सीजन 5' में नजर आ रहे हैं, जिसका प्रीमियर 01 अगस्त 2026 से हुआ।
  • यह शो एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में स्ट्रीम हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed