{"_id":"6a894f64c30578a8960ae0ba","slug":"poonam-dhillon-admitted-to-mumbais-lilavati-hospital-actress-diagnosed-with-dengue-2026-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Poonam Dhillon: अस्पताल में भर्ती हुईं पूनम ढिल्लों, दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने दी हेल्थ अपडेट; कैसा है हाल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Poonam Dhillon: अस्पताल में भर्ती हुईं पूनम ढिल्लों, दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने दी हेल्थ अपडेट; कैसा है हाल?
Sat, 22 Aug 2026 12:57 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:57 PM IST
सार
Poonam Dhillon Hospitalised: अभिनेत्री पूनम ढिल्लों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को अचानक खबर उड़ी कि पूनम अस्पताल में भर्ती हैं। अब उनकी दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने इस पर अपडेट दी है।
विज्ञापन
पूनम ढिल्लों
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों को हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को चर्चा उड़ी कि वह डेंगू से पीड़ित हैं।
अभिनेत्री की दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने अमर उजाला से इस खबर की पुष्टि की है। पद्मिनी ने बताया कि पूनम शाम तक अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगी।
बता दें कि पूनम सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की प्रेसिडेंट भी हैं।
फैंस कर रहे ये कामना
इससे पहले चर्चा थी कि अभिनेत्री बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। उनके फैंस और चाहने वाले सोशल मीडिया पर लगातार उनकी स्पीड रिकवरी की कामना कर रहे हैं।

Trending Videos
पूनम ढिल्लों
- फोटो : इंस्टाग्राम@poonam_dhillon_
क्यों चर्चा में आईं पूनम?
हाल ही में पूनम ढिल्लों चर्चा में रही हैं, क्योंकि CINTAA की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह ने उन पर और वाइस प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे पर संगठन में मनमानी करने का आरोप लगाया है।
एक पॉडकास्ट में उपासना सिंह ने कहा, 'हमारी कमिटी से अब तक 11 लोगों ने इस्तीफा दे दिया है। पूनम जी, पद्मिनी जी और उनका ग्रुप उन लोगों को 'शो-कॉज नोटिस' भेजता है जो उनकी बात पर 'हां मैडम' नहीं कहते।'

- फोटो : इंस्टाग्राम-@poonam_dhillon_
आरोपों पर क्या बोलीं थीं पूनम ढिल्लों?
- उपासना सिंह के आरोपों पर सफाई देते हुए कहा...
- मैं किसी भी तरह की कीचड़ उछालने वाली राजनीति में शामिल नहीं होना चाहती।
- यह बहुत ही घटिया हरकत है।
- इनमें से ज्यादातर आरोप उस व्यक्ति की सोच और निराशा को दिखाते हैं, जिसे अहमियत नहीं मिली।
- हमने हमेशा हर मंच पर, उपासना सिंह को ही जनरल सेक्रेटरी के तौर पर पेश किया है।
- उपासना सिंह ने 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' (FWICE) से नए और पारदर्शी चुनाव कराने की मांग की है।
पद्मिनी कोल्हापुरी और पूनम ढिल्लों
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे का रिश्ता
गौरतलब है कि पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे अच्छी दोस्त हैं। दोनों ने फिल्म 'कुर्बानी रंग लाएगी' और शो 'एक नई पहचान' में साथ में काम किया है।
1980 के दशक की ये दोनों कलाकार असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के सुख-दुख की सबसे बड़ी साथी रही हैं।