फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Shares First Post Of Film Michael Amid Pregnancy Rumors

‘उफ्फ…क्या परफॉर्मेंस है’, प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच करीना कपूर की पहली पोस्ट; इस फिल्म की जमकर की तारीफ

Sat, 22 Aug 2026 02:50 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 22 Aug 2026 02:50 PM IST
सार

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इन खबरों के बीच उन्होंने एक नई पोस्ट शेयर की है। जानिए पोस्ट में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
Kareena Kapoor Shares First Post Of Film Michael Amid Pregnancy Rumors
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोशल मीडिया पर करीना कपूर का एक वीडियो सामने आने के बाद लोग कयास लगाने लगे कि एक्ट्रेस अपने तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। अब एक्ट्रेस ने इन खबरों के बीच एक खास स्टोरी शेयर की है। 

विज्ञापन

करीना ने की इस फिल्म की तारीफ 
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म माइकल की स्टोरी शेयर की। उन्होंने हॉलीवुड स्टार जाफर जैक्सन की फिल्म ‘माइकल’ में उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। करीना ने फिल्म को देखने लायक बताया और अपनी तारीफ को एक छोटे से लेकिन दमदार शब्द ‘उफ्फ’ के साथ जाहिर किया।

विज्ञापन

करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीवी स्क्रीन की एक तस्वीर शेयर की, जिस पर ‘Michael’ फिल्म चल रही थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘उफ्फ क्या फिल्म है... क्या परफॉर्मेंस है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'माइकल' के बारे में 
बता दें कि फिल्म ‘माइकल’ 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में जाफर जैक्सन लीड रोल में नजर आए थे। इस रोल के लिए उन्हें दर्शकों से और क्रिटिक्स से काफी तारीफें मिली थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी। अब करीना ने भी स्टोरी शेयर कर उनके परफॉर्मेंस की तारीफ की है। 

Kareena Kapoor Shares First Post Of Film Michael Amid Pregnancy Rumors
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

कैसे शुरू हुई करीना की प्रेग्नेंसी की चर्चा? 

  • दरअसल, हाल ही में करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
  • वीडियो में वह जिम से निकलकर अपनी कार की तरफ जाती हुई नजर आईं।
  • इस दौरान उनकी टीम का एक सदस्य उनके सामने छाता लेकर चल रहा था, जिससे पैपराजी को उनका लुक ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। 
  • वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना के लुक को देखकर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाना शुरू कर दिया।
  • हालांकि, करीना की तरफ से ऐसी किसी खबर की पुष्टि नहीं की गई है।


ये भी पढ़ें- 'कुछ बातें प्राइवेट रहने दें', करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच सबा पटौदी का रिएक्शन; कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed