फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Five Heartbeats fame American actor Michael Wright dies at 70

Michael Wright: 'द फाइव हार्टबीट्स' फेम माइकल राइट का निधन, 70 की उम्र में ली आखिरी सांस; पत्नी ने की ये अपील

Sat, 22 Aug 2026 12:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 22 Aug 2026 12:22 PM IST
सार

Michael Wright Passed Away: हॉलीवुड अभिनेता माइकल राइट का निधन हो गया है। उनकी पत्नी ने उनके निधन की पुष्टि की है। परिवार ने माइकल राइट की मौत की वजह नहीं बताई है।

विज्ञापन
The Five Heartbeats fame American actor Michael Wright dies at 70
माइकल राइट - फोटो : इंस्टाग्राम@madina_milana

विस्तार

हॉलीवुड फिल्म 'द फाइव हार्टबीट्स' फेम अभिनेता माइकल राइट का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। इस फिल्म में उन्होंने एडी किंग जूनियर का किरदार निभाया था। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनकी पत्नी सुजैन राइट ने की। उन्होंने एक्टर के बारे में एक भावुक बयान जारी किया और लोगों से इस मुश्किल समय में परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की।
विज्ञापन

क्या बोलीं सुजैन राइट?
  • माइकल राइट की पत्नी सुजैन राइट ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करके उनके निधन की खबर की पुष्टि की। 
  • उन्होंने उन्हें एक पति, पिता, दादा, दोस्त और एक 'असाधारण कलाकार' बताया, जिनके काम ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया।
  • परिवार ने माइकल राइट की मौत की वजह नहीं बताई है। 
  • उन्होंने उनके निधन पर शोक मनाते हुए प्राइवेसी बनाए रखने का भी अनुरोध किया है। 
  • अंतिम संस्कार या अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी बाद में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

The Five Heartbeats fame American actor Michael Wright dies at 70
माइकल राइट - फोटो : सोशल मीडिया
परिवार के लिए खास थे अभिनेता
माइकल राइट के निधन की खबर शेयर करते हुए उनकी पत्नी सुजैन राइट ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'बहुत दुख और दिल में भारीपन के साथ मैं अपने प्यारे पति माइकल राइट के निधन की खबर शेयर कर रही हूं।' उन्होंने आगे लिखा, 'माइकल एक पति, पिता, दादा, प्रियजन, दोस्त और एक असाधारण कलाकार थे, जिनके काम ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया। हमारा परिवार एक बहुत बड़े और बेहद निजी नुकसान का दुख मना रहा है। हम समझते हैं कि माइकल कितने लोगों के लिए कितने खास थे, और हम उस प्यार, प्रार्थनाओं, यादों और संवेदनाओं के लिए आभारी हैं जो लोग पहले ही साझा कर रहे हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Madina Milana (@madina_milana)

विज्ञापन

दोस्त ने किया याद
'द फाइव हार्टबीट्स' में उनके साथ काम करने वाले एक्टर लियोन रॉबिन्सन ने भी राइट को श्रद्धांजलि दी और फ़िल्म में उनके साथ किए गए काम के असर को याद किया।

माइकल राइट का काम
'द फाइव हार्टबीट्स' से पहले ही माइकल राइट ने एक प्रतिभाशाली अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान बना ली थी। उनकी शुरुआती अहम फिल्मी भूमिकाओं में से एक 'द वांडरर्स' (1979) थी, जिसमें उन्होंने 'डेल बॉम्बर्स' के लीडर क्लिंटन का किरदार निभाया था।
उन्हें 1983 में फिल्म 'स्ट्रीमर्स' के लिए आलोचकों से काफी तारीफी मिली। कार्लाइल के तौर पर उनके अभिनय के लिए उन्हें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का 'वोल्पी कप' मिला, जो उनके शुरुआती करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by LEON (@wwwjustleon)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed