फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir khan have no interest to go to hollywood

बॉलीवुड से खुश हैं आमिर खान, कहा 'हॉलीवुड में जाने का कोई इरादा नहीं'

Wed, 18 Jan 2017 06:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Jan 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
aamir khan have no interest to go to hollywood
आमिर खान

आमिर खान फिल्म दंगल के हिट होने के बाद से सबके चहीते हो गए हैं। उनकी इस सफलता को देखते हुए एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उनकी भविष्य में हॉलीवुड में जाने की कोई योजना है या नहीं। इसके जवाब में आमिर ने कहा कि फिलहाल उनको हॉलीवुड में काम करने में कोई रूचि नहीं है। वो पूरे मजे के साथ भारतीय फिल्मों  में काम कर रहे है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वो पिछले 25-26 सालों से भारतीय सिनेमा से जुड़े हैं जिससे दर्शकों के साथ उनका एक अलग रिश्ता जुड़ गया है और ये उनके लिए अमूल्य है लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि हॉलीवुड दुनियाभर के लोगों के लिए मनोरंजन के लिए बेकार है। 

विज्ञापन

अगर जापान से ऑफर मिलता है तो आमिर काम कर सकते हैं

aamir khan have no interest to go to hollywood
आमिर खान

उन्होंने कहा कि वह आगे अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम करने का प्रयास करेंगे फिलहाल इससे उनके करियर का ग्राफ तय नहीं किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हैं कि वो हॉलीवुड फिल्मों में काम न करने के लिए अड़े हुए है। अगर उन्हें जापान से कोई दिलचस्प ऑफर मिलता है तो वह काम कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि अगर कोई फिल्म अच्छी है तो फिर उसमें किसी खास भाषा का प्रभाव नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि हाल ही में बालीवुड के कई सारे कलाकर जैसे दीपिका पादुकोण, प्रियंका चौपड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनिल कपूर, इरफान खान अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed