फिल्मी किस्सा: जब 10 से 12 दिनों तक नहीं नहाए थे आमिर खान, चेहरे पर जमा हो गई थी गंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज अभिनेता आमिर खान एक ऐसे कलाकार हैं, जो अपने हर रोल के लिए जमकर मेहनत करते हैं। किसी भी फिल्म में काम करते हुए वे हर एक चीज को पूरे परफेक्शन के साथ करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड में आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। आमिर खान बहुत ही सोच-समझकर फिल्मों करते हैं। इसी वजह से वे बेहद ही कम फिल्में करते हैं लेकिन हर एक फिल्म में वे हमेशा की तरह शानदार नजर आते हैं और अपने हर किरदार में फिट बैठते हैं। आमिर अपने हर रोल में पूरी तरह से ढलने और उसे रियल बनाने के लिए हर कोशिश करते हैं। उनकी फिल्म दंगल के लिए उन्होंने अपना काफी वजन बढ़ाया था, तो वहीं उनकी ऐसी फिल्में भी हैं जिनमें उन्होंने सिक्स एब्स भी दिखाए हैं।
एक किस्सा मिलता है जब आमिर ने दस-बारह दिनों तक नहीं नहाए थे। दरअसल, ऐसा भी उन्होंने एक सीन को परफेक्ट तरह से पूरा करने के लिए के लिए किया था। ये किस्सा है फिल्म गुलाम का। इस फिल्म के क्लाइमेक्स के एक सीन के दौरान विलेन आमिर के बहुत पीटते हैं ऐसे में इस सीन की शूटिंग के दौरान आमिर के चेहरे पर बहुत सारी गंदगी जमा हो गई थी, लेकिन सीन पूरा शूट नहीं हुआ था। आमिर चाहते थे कि वह पूरे सीन के दौरान ऐसे ही नजर आए और उनका लुक चेंज न हो। कहा जाता है कि इसलिए इस सीन को परफेक्ट तरीके से शूट करने के लिए आमिर ने दस से बारह दिनों तक नहीं नहाया था।
आमिर खान ने अपना करियर फिल्म 'होली' से शुरू किया था लेकिन उन्हें बॉलीवुड में सफलता 'कयामत से कयामत तक' फिल्म से मिली। इस फिल्म के बाद आमिर रातों-रात स्टार बन गए थे। इसके बाद आमिर खान ने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। राजा हिंदुस्तानी, दिल है कि मानता नहीं, जो जीता वही सिकंदर, मेला, इश्क, रंग दे बसंती, तारें जमीन पर, दंगल, पीके, थ्री इडियट, सीक्रेट सुपरस्टार, धूम थ्री जैसी कई फिल्में की हैं, और अभिनय के क्षेत्र में एक अलग मुकाम हासिल किया है। अब उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी आने वाली है। ऐसे में इस रोल के लिए भी आमिर ने अपने लुक को पूरी तरह से बदल लिया है।