फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir khan defends nudity on PK poster

अपने न्यूड होने पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी

Mon, 11 Aug 2014 11:07 AM IST
Updated Mon, 11 Aug 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
aamir khan defends nudity on PK poster

आगामी फिल्म 'पी.के.' के पोस्टर में अपनी न्यूड तस्वीर से सबको चौंकाने वाले आमिर खान कहते हैं कि यह प्रचार के लिए नहीं किया गया है। इसे 'मुख्य कला' करार देते हुए आमिर कहते हैं कि यह फिल्म की कहानी बयां करता है।

विज्ञापन


राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पी.के.' के पोस्टर में आमिर नग्न नजर आ रहे हैं। कुछ ने पोस्टर की आलोचना की और कुछ ने इसे 'प्रचार का हथकंडा' बताया।

फिल्‍म देखने पर आएगा समझ

aamir khan defends nudity on PK poster

​आमिर ने कहा, "आप (दर्शक) जब फिल्म देखेंगे तभी आपको पोस्टर का आइडिया समझ आएगा। लेकिन मैं बस यह कहना चाहूंगा कि राजकुमार जिस तरह के फिल्मकार और लेखक हैं, वह हमेशा अपनी सोच और चीजों को एक अनूठे तरीके से पेश करने की कोशिश करते हैं और यही वजह है कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।"​ 'पी.के.​'​ में संजय दत्त, अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आएगा एक और पोस्टर

aamir khan defends nudity on PK poster

पीके से जुड़ी एक नई खबर यह है कि इस फिल्‍म का एक और पोस्टर 15 अगस्त को रिलीज होगा। अब चूंकि फर्स्ट लुक पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है इसलिए अब दर्शकों में इस बात की भी दिलचस्‍पी बढ़ गई है कि इसका दूसरा पोस्टर कैसा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed