फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan daughter Ira Khan shares photos with boyfriend Nupur Shikhare Fatima Sana Shaikh gives love reaction

Ira Khan: आमिर खान की बेटी इरा ने बॉयफ्रेंड संग डाली फोटो, फातिमा सना शेख ने लुटाया दिल

Tue, 19 Jul 2022 03:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Jul 2022 03:11 PM IST
सार

आमिर खान की बेटी इरा खान फिल्म इंडस्ट्री से भले ही दूर हैं। मगर, वह खूब लाइमलाइट में रहती हैं। एक बार फिर इरा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। 

विज्ञापन
Aamir Khan daughter Ira Khan shares photos with boyfriend Nupur Shikhare Fatima Sana Shaikh gives love reaction
इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की लाडली बेटी इरा खान फिल्म इंडस्ट्री से भले ही दूर हैं। मगर, वह खूब लाइमलाइट में रहती हैं। इरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर इरा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, इरा ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे के साथ तस्वीरें साझा की हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में इरा खान की दादी जीनत हुसैन भी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

फिटनेस ट्रेनर हैं नुपुर
बता दें कि इरा खान इन दिनों फिटनेस एक्सपर्ट और कंसंल्टेंट नुपुर शिखारे को डेट कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर उनके साथ तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से नुपुर के साथ दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें इरा की दादी भी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में तीनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ इरा ने कैप्शन लिखा है, 'रैंडम हैप्पी फोटो।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

विज्ञापन
विज्ञापन

फातिमा के कमेंट ने खींचा ध्यान
इरा खान की इन तस्वीरों पर जहां फैंस प्यार लुटा रहे हैं, वहीं फिल्म 'दंगल' में आमिर खान की को-स्टार रहीं अभिनेत्री फातिमा सना शेख के रिएक्शन ने भी सभी का ध्यान खींचा है। तस्वीर पर फातिमा सना शेख ने लव इमोजी पोस्ट किए हैं।

विज्ञापन

आमिर के ट्रेनर रहे हैं नुपुर
बता दें कि मशहूर फिटनेस एक्सपर्ट नुपुर शिखारे आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर रह चुके हैं। नुपुर ने आमिर की बेटी इरा को भी ट्रेनिंग दी है। नुपुर शिखारे करीब 10 साल तक सुष्मिता सेन के फिटनेस ट्रेनर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरा नुपुर से फिटनेस ट्रेनिंग के लिए मिली थीं। लॉकडाउन के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से जुड़े कई पोस्ट साझा किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed