{"_id":"4d3feaa0-8c6d-11e2-9b5e-d4ae52bc57c2","slug":"aamir-given-17-retake-for-the-song-papa-kahte-hai","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतने ज्यादा नर्वस हो गए थे कि रो पड़े आमिर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इतने ज्यादा नर्वस हो गए थे कि रो पड़े आमिर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 14 Mar 2013 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज ऐक्टिंग में मिस्टर परफेक्ट कहे जाने वाले आमिर खान फिल्म के अपने पहले सीन में इतने नर्वस हो गए थे कि वह सीन छोड़कर बाथरुम में छिपकर रोने लगे थे। यह किस्सा उनकी पहली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के सुपर हिट गाने 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा' का है।
विज्ञापन
1988 में रिलीज हुई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' सुपर-डुपर हिट हुई थी। आमिर खान के कजिन मंसून खान ने आमिर को इस फिल्म में बतौर हीरो लांच किया था। फिल्म की शुरुआत में ही फिल्म का यह सुपरहिट गाना शूट होना था।
विज्ञापन
इस गाने की शूटिंग में आमिर की प्रेमिका रीना दत्त भी मौजूद थीं। इस गाने की शूटिंग शुरू होते ही आमिर नर्वस हो जाते हैं। एक के बाद एक रीटेक होने शुरू होते हैं। कभी आमिर सही से लिप्सिंग न कर पाते तो कभी उनके चेहरे पर गाने के अल्फाज जैसा एक्सप्रेशन न दिखता।
विज्ञापन
मंसूर खान किसी भी शॉट से सहमत नहीं हुए। हालत यह हुई कि इस गाने के पहले ही सीन के लिए आमिर खान को 17 बार रीटेक देना पड़ा। आमिर खान इतने नर्वस हो गए थे कि वह बाथरूम में जाकर रोने लगे।
आमिर की बहन यह पूरा किस्सा देख रही थीं। उन्होंने आमिर से बात की और कहा कि वह ऐसा फील ही न करें कि वह इस गाने की शूटिंग कर रहे हैं। वह वैसा ही परफॉर्म करें जैसा कि वह स्कूल या कॉलेज में करते आए हैं। आमिर को यह बात समझ में आयी। बाथरूम से निकल कर उन्होंने फिर से एक यह सीन शूट किया। इस गाने को लेकर आमिर ने यह राज एक इंटरव्यू में खोला था।
अब यह सीन मंसूर खान को परफेक्ट लगा। यह गाना बाद में इतना सुपरहिट हुआ कि कॉलेज गोइंग हर लड़का इस गाने से अपने को एक्सप्रेस करना चाहता था। फिल्म के सुपर हिट होने के साथ उदित नारायण द्वारा गाया गया यह गाना भी सुपरहिट हुआ।