फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir ask question anushka on virat

आमिर की बात पर गुलाबी हुए अनुष्का के गाल

Wed, 19 Nov 2014 07:47 AM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 07:47 AM IST
विज्ञापन
aamir ask question anushka on virat

आमिर खान अपनी हीरोइनों से काफी मजाक करते हैं। कई बार मजाक ऐसे भी होते हैं कि हीरोइनों के गाल मारे शर्म के गुलाबी हो जाते हैं। पिछले साल उन्होंने मीडिया के बीच कैटरीना को सलमान के नाम पर शर्माने को मजबूर कर दिया था और इस बार उन्होंने विराट कोहली के नाम से अनुष्का शर्मा से दोस्ताना छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


इन दिनों अनुष्का शर्मा के मुंह से हर कोई एक ही नाम सुनना चाहता है। सबको दिख रहा है कि टीम इंडिया के तूफानी क्रिकेटर और इस बॉलीवुड अभिनेत्री के बीच क्या चल रहा है, परंतु इन दोनों ने अभी तक लोगों के सामने कुछ कबूल नहीं किया है।
विज्ञापन


ऐसे में अटकलों का दौर जारी है। परंतु अगर आम आदमी के साथ आमिर खान जैसी शख्सीयत भी अनुष्का से विराट के साथ अपने संबंधों की सफाई मांगेगी तो क्या होगा! जी हां, ऐसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर जानना चाहते हैं पर्सनल लाइफ

aamir ask question anushka on virat

आमिर खान ने अनुष्का से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहा है। मगर मजेदार बात यह है कि आमिर ने गंभीर होकर विराट का सवाल अनुष्का पर नहीं दागा है, बल्कि अपनी आने वाली फिल्म पीके के एक गाने के प्रमोशन के दौरान अनुष्का से छेड़छाड़ करते हुए यह पूछा है।

उल्लेखनीय है कि आमिर खान अक्सर अपनी हीरोइनों की चुटकी लेते रहते हैं। पिछले साल सबने देखा था कि फिल्म धूम-3 के प्रमोशन के दौरान आमिर मीडिया की मौजूदगी में कैटरीना को सलमान का नाम लेकर चिढ़ा रहे हैं।

आमिर ने यहां तक कह दिया था कि वह कैटरीना को किसी और ऐक्टर की जीवन संगिनी के रूप में देखने के बजाय अपने दोस्त सलमान के साथ देखना पसंद करेंगे। इसके बाद कैटरीना के गाल लाल हो गए थे। इस बार भी आमिर ने कुछ ऐसा ही किया है। हाल में आमिर की आने वाली फिल्म का गाना ‘लव इज अ वेस्ट ऑफ टाइम’ (प्यार समय की बर्बादी है) रिलीज हुआ। इस मौके पर आमिर के साथ अनुष्का मौजूद थीं।

अनुष्का-विराट दिखे थे साथ-साथ

aamir ask question anushka on virat

सबको दिख रहा है कि पिछले कुछ दिनों से अनुष्का हर उस जगह मौजूद थीं, जहां पर विराट कोहली अपना बल्ला चला रहे थे। विराट ने एक मैच में हाफ सेंचुरी मारने के बाद अनुष्का के लिए फ्लाइंग किस उछाला, यह भी पूरी दुनिया ने देखा था।

ऐसे में अनुष्का फिल्म से ज्यादा अपने प्यार के लिए इन दिनों चर्चा में हैं। अतः स्वाभाविक था कि कार्यक्रम में मौजूद मीडिया उनसे पर्सनल लाइफ पर सवाल करता। यही हुआ भी। परंतु अनुष्का ने मीडिया को निराश किया और साफ कहा कि वह इस इवेंट में सिर्फ फिल्म से जुड़ी बातें करेंगी। यह उनकी निजी जिंदगी की बातें करने का प्लेटफॉर्म नहीं है।

आमिर ने लिया मजा?

aamir ask question anushka on virat

अनुष्का की इस बात पर आमिर खान ने चुटकी ली। उन्होंने तुरंत अनुष्का से कहा कि चलिए हम दूसरे प्लेटफॉर्म पर चलते हैं, जहां पर आप इन सवालों का जवाब दे सकें। हम सब लोग सच्चाई जानना चाहते हैं। चलिए हम लोग प्लेटफॉर्म बदलते हैं और हमारे सवालों का जवाब हासिल करते हैं। आमिर की इस हाजिर जवाबी पर अनुष्का के गाल गुलाबी हो गए।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार आमिर शूटिंग के दौरान भी अनुष्का को विराट का नाम लेकर छेड़ते थे। खास तौर पर ‘लव इज अ वेस्ट ऑफ टाइम’ गाने को शूट करते वक्त तो उन्होंने इस हीरोइन को परेशान ही कर डाला था।

वह बार बार अनुष्का से कहते रहे कि इस गाने में जो बातें मैं कह रहा हूं, उनसे सीख लो और ये सब प्यार व्यार का चक्कर छोड़ दो। इसमें कुछ भी हासिल नहीं होता। प्यार में सिर्फ वक्त की बर्बादी होती है। लेकिन क्या अनुष्का इन बातों से कुछ सीखेंगी? सब जानते हैं कि जब प्यार होता है तो इंसान सिवा दिल के और किसी की नहीं सुनता। ऐसे में अनुष्का क्यों आमिर की सुनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed