{"_id":"c7f7cbe9bbfad1211aad1206d2bd690d","slug":"aaliya-will-work-with-ranbir","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलिया की सबसे बड़ी इच्छा हुई पूरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया की सबसे बड़ी इच्छा हुई पूरी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Aug 2013 04:27 PM IST
विज्ञापन
आलिया भट्ट को अपने कैरियर की शायद सबसे बड़ी फिल्म गई है। आलिया को उनके चहेते हीरो रणबीर कपूर के साथ काम करने का मौका मिल गया है।
विज्ञापन
आलिया भट्ट ने अपनी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के वक्त ही यह बताया था कि वह रणबीर कपूर की कितनी बड़ी फैन हैं और वह उनके साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं।
अब खबर है कि रणबीर कपूर के साथ वह लीड किरदार निभाने जा रही हैं। जी हां, रणबीर कपूर और अनुराग बसु के प्रोडक्शन 'पिक्चर शुरू प्रोडक्शन' की पहली फिल्म की शुरुआत होने जा रही है।
विज्ञापन
'जग्गा जासूस' नाम की इस फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट आलिया भट्ट होंगी। इस फिल्म में दो महिला नायिकाएं होंगी. जिनमें से एक आलिया हैं। अनुराग फिलहाल स्क्रिप्टिंग पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन