Aakhri Sawaal Trailer: रिलीज हुआ 'आखिरी सवाल' का ट्रेलर, सामने आया वो सच जिसे किया गया था अनदेखा
Aakhri Sawaal Trailer Release: संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म 'आखिरी सवाल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देख कर लग रहा है कि यह फिल्म सीधा सिस्टम पर प्रहार करती है।
विस्तार
2 मिनट 54 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि संजय दत्त एक प्रोफेसर की भूमिका में हैं। वह काफी सुलझे हुए और बातचीत में यकीन रखने वाले व्यक्ति हैं। वहीं दूसरी तरफ समीरा रेड्डी और नमाशी चक्रवर्ती हैं। इन दोनों का ताल्लुक लेफ्ट स है। नमाशी चक्रवर्ती संजय दत्त से देश के कई बड़े मुद्दों को लेकर सवाल पूछते हैं।
A post shared by Nikhil Nanda Motion Pictures (@nikhilnanda_motionpictures)
ट्रेलर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। इसमें महात्मा गांधी की हत्या में RSS की कथित संलिप्तता, बाबरी मस्जिद विध्वंस और इमरजेंसी जैसे संवेदनशील विषयों के बारे में सवाल पूछे गए हैं। ट्रेलर में इन घटनाओं से जुड़े सवालों के जवाब तो नहीं दिए गए हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि फिल्म में इन सवालों के जवाब मिलेंगे।
संजय दत्त इस पूरी कहानी के केंद्र में हैं। वह RSS पर लगे आरोपों का जवाब देते हैं। यह फिल्म समीरा रेड्डी की वापसी की गवाह है। ट्रेलर में नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार नजर आए हैं। इसके निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग हैं। इसके निर्माता निखिल नंदा और संजय दत्त हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।